चुनाव में पिलाई चाय , जीतने के चार साल बाद भी विधायक ने नहीं चुकाए रुपये , बीच रास्ते पर तकादे का वीडियो हुआ वायरल , देखे वीडियो,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चुनाव में पिलाई चाय , जीतने के चार साल बाद भी विधायक ने नहीं चुकाए रुपये , बीच रास्ते पर तकादे का वीडियो हुआ वायरल , देखे वीडियो,,
सीहोर 19 नवम्बर 2022 -  अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ही इछवार विधानसभा में एक वीडियो वायरल हुआ है। जो माननीय विधायक जी पिछले चुनाव में कार्यकर्ताओं को पिलाई गई चाय के बकाया भुगतान की मांग का है इस वायरल वीडियो आने वाले से आने वाला चुनाव प्रभावित हो सकता है।

यह वीडियो इछावर क्षेत्र के विधायक व पूर्व राजस्‍व मंत्री करण सिंह वर्मा का है, जो बरखेड़ी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक चाय वाला विधायक जी की गाड़ी को रास्‍ते में रोक पिछले चुनाव में उधारी में पी गई चाय के रुपये मांग रहा है। वीडियो में चल रहे संवाद से यही लगता है कि विधानसभा चुनाव के दौरान चाय पर हुए खर्च का विधायक करण सिंह वर्मा ने चायवाले को अब तक भुगतान नहीं किया है। हालांकि इस बात को स्वयं विधायक करण सिंह वर्मा स्वीकार कर रहे हैं।

इस वीडियो में चाय वाला पैसे मांग रहा है और उसके साथ ही खड़ा एक युवक इस पूरे घटनाक्रम का अपने मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए कह रहा है कि ये विधायक साहब हैं, चार साल हो गए हैं। इस गरीब के चाय के पैसे नहीं दे रहे हैं। ये चुनाव के बाद आए हैं। इस पर विधायक करण सिंह वर्मा कहते हैं कि कौन नहीं दे रहा पैसे। 

तब युवक तपाक से जवाब देता है कि आप नहीं दे रहे पैसे। इस पर विधायक करण सिंह वर्मा ने कहा कि मैंने तो दे दिए थे पैसे। कितने पैसे हैं। इस पर युवक 30 हजार रुपये बकाया बताता है। साथ ही कहता है कि आपने कहा था चाय बना, जो दिक्कत आएगी मैं हूं। इस पर विधायक करण सिंह वर्मा ने युवक ने कहा कि घर आ जाना, दे दूंगा। विधायक करण सिंह वर्मा की यह बात सुनकर युवक बोला मैं आपके पास तीन से चार बार आ गया हूं पर अब तक पैसे नहीं मिले हैं। विधायक वर्मा बोला आ जाना, जिस पर युवक ने कहा कि सर सोमवार को ही आता हूं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH