जांजगीर चाम्पा जिले में चरित्र की शंका पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या , 12 घण्टे के भीतर आरोपी पति हुआ गिरफ्तार ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में चरित्र की शंका पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या , 12 घण्टे के भीतर आरोपी पति हुआ गिरफ्तार ,,
जांजगीर चाम्पा 25 जुलाई 2020 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कल दिनाक 24 जुलाई को प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पडोसी संतोष सिदार पिता ननकी दाउ सिदार अपनी पत्नी कृतिका बाई सिदार पर चरित्र शका करता है।

 इसी चरित्र शंका की बात पर रात्री करीबन 09 बजे अपने पत्नी कृतिका बाई सिदार के बायें हाथ की भुजा , कलाई , जांघ , पैर , दाहिना हाथ की भुजा में रापा से ताबडतोड हमला किया है जिससे कृतिका बाई सिदार की बांये हाथ की भुजा , बाये हाथ की कलाई तथा उंगली कट कर अलग हो गई है । 
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 90/2020 धारा 307 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया एवं पीडिता का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय जांजगीर रेफर किया गया था जँहा ईलाज के दौरान  दिनाक 25 जुलाई की रात डेढ़ बजे आहिता कृतिका बाई सिदार की मृत्यु हो गई जिस पर थाना कोतवाली जांजगीर में मर्ग क्रमाक 0/20 धारा 174 जा.फौ कायम कर पचनामा कार्यवाही की गई हैं जो धाना कोतवाली जांजगीर से मर्ग इंटिमेशन भेजने पर आरोपी संतोष सिदार पिता ननकी दाउ सिदार उम्र 33 वर्ष साकिन करोवाडीह को पुछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किया जिसके खिलाफ धारा सदर का अपराध पाये जाने से प्रकरण में धारा 307. भादवि को हटाकर धारा 302 भादवि लगाई जाकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल विवेचना पताशाजी में लिया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पारूल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन एवं सक्ती एस डी ओ पी शोभराज अग्रवाल के नेतृत्व में आरोपी संतोष सिदार पिता ननकी दाउ सिदार उम्र 33 वर्ष साकिन करोवाडीह को आज दिनांक 25.07.2020 के 16/30 बजे विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH