बड़ी खबर , पार्षद ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , पहले भी कर चुका था खुदकुशी की कोशिश

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , पार्षद ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , पहले भी कर चुका था खुदकुशी की कोशिश
छिंदवाड़ा 17 नवम्बर 2022 -  शहर के वार्ड नंबर 42 के पार्षद गुलाबरा इलाके के निवासी राजेश भोयर ने अपने निवास पर फाँसी लगा कर खुदकुशी कर ली है। घटना बुधवार रात की है। एक युवा पार्षद द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना को लेकर हर कोई स्तब्ध है गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मर्ग कायम कर लिया है।

छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर 42 के युवा पार्षद राजेश भोयर ने बुधवार रात को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। राजेश भोयर ने जून-जुलाई में हुए नगरीय निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज कराई थी। बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दे दिया था।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, युवा पार्षद राजेश भोयर ने इससे पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। उन्होंने नर्मदा नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। हालांकि, तब उन्हें बचा लिया गया था। इस बार उन्होंने फांसी लगा कर जीवनलीला को समाप्त कर ली।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH