पति ने पार की हैवानियत की हद , पत्नी तलाक के लिए तैयार नहीं हुई तो मायके जाकर फेंका खौलता तेल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति ने पार की हैवानियत की हद , पत्नी तलाक के लिए तैयार नहीं हुई तो मायके जाकर फेंका खौलता तेल
शिवपुरी 15 नवम्बर 2022 -  कोतवाली थानांतर्गत मनीयर बाइपास के पास रहने वाली एक महिला ने जब अपने पति को तलाक देने से इंकार कर दिया तो पति ने अपनी पत्नी के ऊपर गर्म तेल फेंक दिया, जिससे हाथ-पैर मामूली रूप से झुलस गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मनीयर बाइपास किरार छात्रावास निवासी सीमा धाकड़ निवासी घटाई राठखेड़ा थाना पोहरी हाल निवास मनीयर वायपास शिवपुरी की शादी ग्राम ऐनपुरा थाना बैराड़ निवासी अरविंद धाकड़ से हुई थी।

शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही है, वह उसे आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसी के चलते वह 20 सितंम्बर 2021 से अपने पिता के घर रह रही है। पति लगातार उससे तलाक देने की मांग कर रहा था, जबकि सीमा इसके लिए तैयार नहीं है।

इसी क्रम में बीते रोज शाम करीब 7-8 बजे अरविंद धाकड़ वायपास रोड़ स्थित सीमा के मायके आया। उस समय सीमा अपनी किचिन में खाना बना रही थी। अरविंद ने उस पर फिर से तलाक के लिए दबाब बनाया। उसका कहना था कि तू मुझे तलाक क्यों नहीं दे रही है।

सीमा के अनुसार उसने अरविंद को कहा कि वह उससे फिलहाल कोई बात नहीं करना चाहती है, उसके घर वाले अभी घर पर नहीं हैं। जब वह घर लौट आएंगे तब बात करेंगे। इस बार पर अरविंद गुस्से में आगबबूला हो गया। उसने गैस पर रखी कढ़ाई में रखा गर्म तेल सीमा पर फेंक दिया।

इस घटना में सीमा कई जगह से झुुलस गई। सीमा ने प्राथमिक उपचार के उपरांत मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH