तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंदा , हादसे में 04 की मौत और 11 गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंदा , हादसे में 04 की मौत और 11 गंभीर रूप से घायल
रतलाम 15 नवम्बर 2022 -  जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर महू-नीमच हाईवे पर ग्राम जमुनिया के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई जबकि11 अन्‍य घायल हो गए। हादसे की सूचना पर रतलाम कलेक्‍टर और रतलाम पुलिस अधीक्षक जिला अस्‍पताल पहुंच गए। आवश्‍यकता होने पर घायलों को उपचार के लिए इंदौर भी रेफर किया जा सकता है। प्रारंभिक तौर पर यह जानकारी भी मिली है कि कार चालक को झपकी आने पर वह अपना संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को कुचलकर क्षतिग्रस्‍त हो गई। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक व घायल मजदूर उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ व बुलन्द शहर के रहने वाले हैंं। इस दुर्घटना में आठ मजदूर व कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई इस हादसे  में घायल और मृत लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन ने मजदूरों को बुरी तरह रौंद दिया। ये मजदूर सड़क किनारे ही काम कर रहे थे और कार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर बचाव कार्य आरंभ किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH