नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत , गांव में पसरा मातम , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत , गांव में पसरा मातम , पुलिस जाँच में जुटी
भोपाल 15 नवम्बर 2022 -  राजधानी के नजीराबाद थाना इलाके में गांव में बने तालाब में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। एक परिवार के दो बच्‍चों की मौत से गांव में मातम का महौल है। घटना सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नजीराबाद थाना प्रभारी बी.पी. सिंह ने बताया कि ग्राम खेरखेड़ा निवासी भगवान सिंह किसानी करते हैं। सोमवार को भगवान सिंह की पत्नी कविता अपने तीनों बेटों के साथ खेत पर गई थीं। मां खेत में काम कर रही थी, जबकि छोटे बच्चे 10 वर्षीय वीरेंद्र और 08 वर्षीय निर्मल वहां खेल रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वीरेंद्र और निर्मल ने मां से घर जाने का बोला। इस पर मां ने शाम होने पर घर चलने की बात कही, लेकिन दोनों भाई नहीं माने और घर के लिए चल दिए। शाम करीब पांच बजे मां घर पहुंची, तो दोनों बच्चे नहीं दिखे।

पिता भगवानसिंह के साथ गांव के लोगों ने भी बच्‍चों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान शाम करीब पांच बजे गांव में बने तालाब के किनारे बच्‍चों के कपड़े रखे दिखे। अनहोनी की आशंका से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक गांव के लोगों ने बच्‍चों के शव तालाब से बाहर निकाल निकाल लिया था।

तालाब के चारों तरफ फेंसिंग नहीं है ग्रामीण तालाब के पानी का निस्तार के लिए उपयोग करते हैं। यह तालाब सरकारी योजना के तहत बनाया गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले बैरसिया में भी शासकीय तालाब में डूबने से तीन बच्‍चों की मौत हो गई थी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH