सूदखोरों से परेशान युवक ने जहर खा कर की खुदकुशी , सुसाइड नोट में कर गया सूदखोर के नाम का खुलासा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सूदखोरों से परेशान युवक ने जहर खा कर की खुदकुशी , सुसाइड नोट में कर गया सूदखोर के नाम का खुलासा
हरदा 15 नवम्बर 2022 -  सूदखोरों से परेशान एक युवक ने मौत को गले लगा लिया है। युवक ने अपने गांव से शहर के एक लाज में जहरीले पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर युवक को लाज का कर्मचारी जिला अस्पताल इलाज कराने लेकर पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक सूदखोरों से परेशान था, इसका जिक्र सुसाइड नोट में किया है।

मृतक ने सूदखोरों पर आरोप लगाए हैं कि वह कर्ज से ज्यादा राशि लौटा चुका है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी एआर मामौरिया ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें कर्जदार से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी गई है अस्पताल चौकी प्रभारी मामोरिया ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मंझली निवासी नीरज (33 वर्ष) पिता रामचंद्र बांके शहर के माल में बीते एक महीने पहले नौकरी पर लगा था।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में उसने कमल डाक्टर नामक किसी व्यक्ति से 02 लाख 60 हजार रुपये उधार लेने की बात लिखी है जिसके एवज उसकी जमीन की ऋण पुस्तिका और स्टांप लिखवाया था। जिसके बाद उसने एक बार ढाई लाख नकद और 50 हजार रुपये किसी एक अन्य के खाते में मोबाइल एप से वापस किए थे।

लेकिन उसके बाद भी वह उससे 03 लाख 10 हजार की मांग कर रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि किसी से बोला या फोन लगाया तो तेरी जमीन रख लूंगा। इसी के चलते यह कदम उठा रहा हूं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इधर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अनिल राठौर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। सूदखोरों द्वारा परेशान करने की बात सामने आई तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH