निर्माणाधीन मकान दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाईक , दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत
मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
धार 14 नवम्बर 2022 - धार जिले के कुक्षी तहसील के ग्राम आली के पास रविवार रात करीब 03 बजे हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चारों युवक आदिवासी फलिया से रात में गाता का कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे। तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक निर्माणाधीन मकान की दीवार से टकरा गई, जिसमें चारों की मौत हो गई। इसमें से तीन युवक निसरपुर ब्लाक के ग्राम साल खेड़ा और एक ग्राम उमरी का बताया जा रहा है।
















