भाजपा जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष ने जहर खाकर की खुदकुशी , सुसाईड नोट में इन्हें बताया जिम्मेदार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष ने जहर खाकर की खुदकुशी , सुसाईड नोट में इन्हें बताया जिम्मेदार
नीमच 10 नवंबर 2022 -  नीमच जिले के जीरन क्षेत्र के ग्राम कुचड़ोद में गुरुवार को जिला भाजपा 
किसान मोर्चा उपाध्यक्ष बलवंत दास बैरागी ने जहरीला पदार्थ सेवन कर खुदकुशी कर ली है परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई मृतक की जेब से एक सुसाइट नोट मिला है उसमें मृतक ने गिरदावर , पटवारी सहित अन्य लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

स्वजनों के हंगामे के बाद पटवारी व गिरदावर को निलंबित कर दिया गया इसके बाद स्वजनों के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर SP कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया पुलिस ने PM कराने के बाद शव स्वजनों के सुपूर्द कर दिया है वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।

बता दे कि जीरन थाना क्षेत्र के कुचड़ोद निवासी भाजपा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष 45 वर्षीय बलवंत दास पुत्र हरिदास बैरागी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया इसके बाद उन्‍हें स्वजन बेहोशी की हालत में गुरुवार सुबह अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

बलवंत दास बैरागी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है बलवंत दास की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मृतक ने आत्महत्या का कारण क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी , गिरदावर व पटवारी सहित अन्य पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इसके बाद स्वजनों ने जिला अस्पताल में शव लेने से इंकार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इसके बाद मौके पर SDM डा. ममता खेड़े , तहसीलदार विवेक गुप्ता , नायब तहसीलदार पिंकी साठे , केंट थाना TI राजेंद्र नरवारिया पहुंचे मृतक के स्वजन 50 लाख रुपये के मुआवजे परिवार एक सदस्य को सरकारी नौकरी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए।

इसके बाद कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देश पर गिरदावर जाबिर खार व पटवारी नवीन तिवारी को निलंबित कर दिया गया। स्वजनों को समझाइश देते हुए SDM ने मुआवजे का प्रस्ताव बनाकर कर शासन को भेज दिया इसके बाद शाम को स्वजन जिला अस्पताल से रैली के रूप में SP कार्यालय पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि बलवंत दास 
बैरागी व उसके रिश्तेदारों में जमीन विवाद चल रहा था इनकी पुश्‍तैनी जमीन का बटवारा नहीं हुआ था वहीं मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।

बैरागी के जेब से मिले सुसाइट नोट में बताया गया कि मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है। इस सब का जवाबदार गिरदावर जाबिर खान , पटवारी नवीन तिवारी और पूर्व पटवारी गोपाल दास मोहन सहित गोपाल दास , लाला दास , सुनिता , जसोदा बाई पति मोहनदास , गुलाब सिंह , गट्टू सिंह व बलबहादुर सहित अन्य हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि वे उसे व उसके लड़के 2016 से NDPS एक्ट में फंसाने की धमकी देते आ रहे हैं दबंगों ने उसके खेत , कुएं व रास्ते पर भी कब्जा कर रखा है।

इस मामले में नीमच के SDM डा. ममता खेड़े ने बताया की कुचड़ोद निवासी बलवंत दास ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है मृतक की जेब से मिले सुसाइट नोट के आधार पर क्षेत्र के पटवारी व गिरदावर को निलंबित कर दिया गया है मामले में जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH