लॉक डाउन के दौरान जब तक बेहद जरूरी कार्य ना हो घरों से बाहर ना निकले वरना ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
 लॉक डाउन के दौरान जब तक बेहद जरूरी कार्य ना हो घरों से बाहर ना निकले वरना ,,
जांजगीर चापा 24 जुलाई 2020 - कलेक्टर यशवंत कुमार और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल ने आज नगर पालिका क्षेत्र सक्ती व चांपा तथा नगर पंचायत नया बाराद्वार का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान केवल छूट प्राप्त व्यवसाय को ही संचालन की अनुमति है। छूट प्राप्त दुकान पर अधिक भीड़ होने पर विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए दुकान सील करने के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर व एसपी ने विभिन्न चौक-चैराहों में आवागमन कर रहे लोगो से पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान अनावश्यक घूम रहे लोगो को सड़क किनारे दो-दो घंटे खड़े रहने की सजा दी। साथ ही मोटर व्हील के तहत कार्यवाही कर वाहन न्यायलय के सुपुर्द करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
 कलेक्टर ने कहा है कि लॉक डाउन से छूट की अवधि में भी अति आवश्यक ना हो तो, घर पर ही रहें। विशेष कर बच्चे, बुजुर्ग व रोगग्रस्त लोगों को बाहर निकलने से रोकें। उन्होंने पुलिस व राजस्व अधिकारियों से कहा कि सड़क पर घूमते हुए लोगों से पूछताछ अवश्य करें। कलेक्टर ने कहा कि अनावश्यक घूमने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए ।  उन्होनें कर्मचारियों से कहा ड्यूटी के दौरान अपना आई कार्ड गले में लटका कर रखें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और नियमों के पालन के लिए  24 घंटे की ड्यूटी के लिए तीन शिफ्ट में राजस्व, पुलिस, शिक्षा विभाग तथा अन्य विभागों की भी ड्यूटी लगाई जाएं। 
 पुलिस अधीक्षक श्रीमती माथुर ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में प्रवेश मार्ग के अलावा चौक क चैराहों में भी चेक पोस्ट की संख्या बढ़ा दें। पुलिस बल 24 घंटे तैनात रहे। अनावश्यक घूमने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर वाहन न्यायालय के सुपुर्द कर दें। उन्होंने बताया कि मालवाहक वाहनों एवं छूट प्राप्त दुकानों के संचालन के लिए किसी भी प्रकार की अलग से अनुमति की आवश्यकता नहीं है। वे निर्धारित अवधि में अपना व्यवसाय संचालित कर सकते हैं। कंटेनमेंट जोन में दुकानदारों को होम डिलवरी की अनुमति दी गई है।  स्वास्थ्य कारणों से निकल रहे लोगों का किसी भी प्रकार परेशान ना करें। छुट प्राप्त दुकानों में भीड़ अधिक होने और फिजिकल डिस्टेंस का पालन नही करने पर दुकान सील करने की कार्यवाई की जायेगी । 
 लॉक डाउन के दौरान जब तक बेहद जरूरी कार्य ना हो घरों से बाहर ना निकले वरना ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH