जिला हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता और नवजात की मौत , परिजनों ने किया जम कर हंगामा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिला हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता और नवजात की मौत , परिजनों ने किया जम कर हंगामा
दतिया 09 नवंबर 2022 -  दतिया जिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बार फिर प्रसव के दौरान प्रसूता सहित नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद मृतक प्रसूता के स्वजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया स्वजन का आरोप था कि पहले अस्पताल का स्टाफ नार्मल डिलीवरी होने की बात करता रहा लेकिन जब समस्या बढ़ी तो आपरेशन की तैयारी शुरू हो गई इस लापरवाही में जच्चा-बच्चा दोनों की जान चली गई अस्पताल में हंगामा बढ़ता देख वहां मौजूद चिकित्सक कुछ देर के लिए मौके से खिसक लिए स्वजन के शोर शराबे के कारण अस्पातल में भीड़ जमा हो गई। वहीं इस मामले में CMHO डा.आर बी कुरेले ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार सेवढ़ा निवासी प्रमोद सेन की गर्भवती पत्नी रीना को उसक स्वजन ने डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वजन के मुताबिक अस्पताल की महिला चिकित्सक ने नार्मल डिलीवरी होने की बात उनसे कही थी। लेकिन काफी देर बाद तक प्रसूता को अस्पताल में भर्ती रखा गया। दोपहर में अचानक उन्हें जानकारी दी गई कि महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।

सूचना पर स्वजन सहित उनके गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए इसके बाद डाक्टर पर लापरवाही बरतने के आरोप के साथ हंगामा खड़ा हो गया। वहीं इस मामले को लेकर CMHO डा.आर बी कुरेले का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पूर्व भी अस्पताल के मेटरनिटी विंग के गेट पर ही प्रसूता का खुले में प्रसव हो जाने का मामला सामने आया था इससे पहले एक भांडेर की प्रसूता की जान भी जा चुकी है लेकिन इन मामलों के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH