छत्तीसगढ़ - महादेव बुक से हर माह 20 करोड़ रुपये का ऑनलाइन सट्टा खिला रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महादेव बुक से हर माह 20 करोड़ रुपये का ऑनलाइन सट्टा खिला रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग 24 अक्टूबर 2022 -  महादेव बुक से आनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक पैनल धारक का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने पैनल धारक के अधीन काम करने वाले तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों ने पुलिस को जानकारी दी है कि वे लोग एक महीने में करीब 20 करोड़ रुपये का सट्टा खिलाते थे। वे एक मेडिकल संचालक ने महादेव बुक का पैनल लिया था और वे लोग वेतन पर उसके यहां काम करते थे। पैनल धारक और एक अन्य आरोपित फरार हैं पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए एसपी डा. अभिषेक पल्लव, एएसपी संजय ध्रुव और क्राइम डीएसपी नसर सिद्दीकी ने बताया कि महादेव बुक से आनलाइन सट्टा खिला रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में 18 नंबर रोड कैंप-1 निवासी मुकेश कुमार जायसवाल (31) , 18 नंबर रोड सुभाष चौक कैंप-1 साईं मंदिर के पास रहने वाले दीपक उर्फ दीपू सिंह (30) और श्रीकांत उर्फ चिन्ना (29) शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपित और गीत नाम का एक युवक कुछ महीनों से नागपुर महाराष्ट्र में रहकर आनलाइन सट्टा खिला रहे थे। तीन दिन पहले ही महादेव बुक के पूरे सेटअप को भिलाई में शिफ्ट किया गया था और वे लोग हाउसिंग बोर्ड कोहका के एक मकान को किराये पर लेकर सट्टा खिला रहे थे।

स्मृति नगर चौकी पुलिस ने वहां पर दबिश देकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों ने पुलिस को जानकारी दी कि वे लोग पैनल धारक नसीम खान के लिए काम करते थे। वे लोग पैनल से हर महीने में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का सट्टा खिलाते थे। नसीम खान 18 नंबर रोड कैंप-1 में आरजू मेडिकल स्टोर्स का संचालक है।

आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे लोग दीपावली और छठ पूजा के लिए भिलाई आए थे। छठ पूजा के बाद वे लोग पंजाब में शिफ्ट होने वाले थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पैनल धारक नसीम खान पंजाब में नया ठिकाना खोजने के लिए फ्लाइट से पंजाब रवाना हुआ है। उसकी तलाश जारी है। उसके बारे में जानकारी मिलते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के पास से दो लैपटाप, नौ नग मोबाइल, करोड़ों रुपये के सट्टे का हिसाब किताब और विभिन्ना बैंकों के पासबुक जब्त किए गए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH