छत्तीसगढ़ - ग्रामीण बन कर IPS अधिकारी ने जुए के अड्डे पर मारा छापा , लाखों रुपयों के साथ कई जुआरी गिरफ्तार

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ग्रामीण बन कर  IPS अधिकारी ने जुए के अड्डे पर मारा छापा , लाखों रुपयों के साथ कई जुआरी गिरफ्तार
दुर्ग 24 अक्टूबर 2022 -  दुर्ग पुलिस ने उतई थाना क्षेत्र में दिवाली से ठीक एक दिन पहले लाखों का जुआ पकड़ा है। जुआरियों पर कार्रवाई के लिए खुद दुर्ग सीएसपी IPS वैभव बैंकर गए थे। वह ग्रामीण का भेष बदल कर वहां पहुंचे थे। जैसे ही जुआरियों को पता चला वह हक्के बक्के रह गए। उन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले चारों तरफ घेर चुकी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जुए की फड़ से 01 लाख 62 हजार रुपए और ताश की पत्ती जब्त की।

IPS वैभव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि उतई थाना क्षेत्र में काफी बड़ा जुआ होता है। यहां बाहर से जुआरी आते हैं और बड़े-बड़े दांव लगाते हैं। जिसके बाद IPS वैभव बैंकर ने मुखबिर को एक्टिव किया और रविवार 23 अक्टूबर की शाम जैसे ही उन्हें सही लोकेशन और जुआरियों की महफिल लगने की सूचना मिली वह छापेमारी करने निकल पड़े। वैभव ने बताया कि उन्होंने 12 पुलिस के जवानों और अधिकारियों की टीम बनाई। इस टीम को उन्होंने खुद लीड किया। वे आम ग्रामीण बनकर गए थे। पूरी टीम सिविल ड्रेस में थी। जब सभी वहां पहुंचे तो देखा कि एक खुली बड़ी जगह में जुआरी जुटे हुए हैं।

वैभव ने चारों तरफ से पुलिस के जवानों को सिविल ड्रस में खड़ा करवा दिया। इसके बाद अपने दो तीन साथियों के साथ वहां पहुंचे। वैभव ने जुआरियों को जैसे ही बताया कि भागोगे तो पकड़े जाओगे। पुलिस ने उन्हें घेर लिया है तो वह भागने लगे और कुछ दंग रह गए। पुलिस ने सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH