तेज रफ्तार बस ने ट्रक को मारी जबरदस्त टक्कर , हादसे में 14 यात्रियों की मौत और 40 से अधिक घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार बस ने ट्रक को मारी जबरदस्त टक्कर , हादसे में 14 यात्रियों की मौत और 40 से अधिक घायल
रीवा 22 अक्टूबर 2022 -  रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. इसमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 यात्री घायल हैं. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. हादसे की खबर लगते ही घटना स्थल पर कलेक्टर, एसपी समेत तमाम प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा. हादसे में मृत हुए व्यक्तियों के शव को त्योंथर के सिविल अस्पताल में पीएम के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि दीपावली त्यौहार को मनाने हैदराबाद के सिकंदराबाद से बस में सवार होकर यात्री लखनऊ अपने घर जा रहे थे इस बीच पहले यात्री बस, कटनी पहुंची बस में लखनऊ के लिए कटनी से और सवारियों को भरा गया जिसके बाद बस सवारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए रवाना हुई थी और जैसे ही बस रीवा के सोहागी पहाड़ में पहुंची तो अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई और इस भीषण हादसे में 14 लोगों ने अपनी जान गवा दी। 

जानकारी के मुताबिक बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे तथा बस जैसे ही सोहागी पहाड़ के समीप पहुंची तभी बस के आगे जा रहे ट्रक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई इस दौरान अनियंत्रित बस ने ट्रक के पीछे ठोकर मार दी और बस के बोनट तथा आगे के हिस्से में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि जिस ट्रक से बस की भिड़ंत हुई है उस ट्रक की आगे जिस वाहन से भिड़ंत हुई है उसका चालक वाहन समेत घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया जिसकी वजह से घटना की समस्त जानकारी एकत्रित नहीं हो पा रही है वहीं घटना के बाद से ही पुलिस ने आगे वाले वाहन की जांच के साथ ही पूरे घटनाक्रम को जांच में ले लिया है. पुलिस की मानें तो मृतकों में सभी यात्री उत्तर प्रदेश , बिहार और नेपाल के रहने वाले थे जिनके परिजनों को खबर करने के लिए अभी प्रशासनिक टीम उनकी तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH