पीथमपुर में SBI के ATM लूट का प्रयास , आरोपियों ने गार्ड की बेरहमी से की हत्या , आक्रोशित लोगो ने किया चक्काजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पीथमपुर में SBI के ATM लूट का प्रयास , आरोपियों ने गार्ड की बेरहमी से की हत्या , आक्रोशित लोगो ने किया चक्काजाम
पीथमपुर 21 अक्टूबर 2022 -  पीथमपुर के सेक्टर वन थाना के महू नीमच मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM पर बीती रात तड़के लगभग चार बजे ATM लूटने की नियत से पहुंचे अज्ञात आरोपितों ने एक सुरक्षाकर्मी गार्ड की हत्या कर दी गईं। मिली जानकारी के अनुसार बैंक मेनेजर चयन रूनीवाल को सूचना मिली की इनके पीथमपुर बैंक में लगे ATM में घटना घटित हुई है। उन्होने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पीथमपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि ATM के अंदर व बाहर खून बिखरा पड़ा हैं और अंदर सुरक्षाकर्मी गजराज सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष की लाश पड़ी हैं। घटना के दौरान कितने लोग थे इसका पता अभी नहीं चल सका है।

थाना प्रभारी और CSP घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच में जुटे हैं। आरोपित ने ATM के बाहर कुर्सी पर बैठे गार्ड को पहले पीछे से वार कर गंभीर घायल किया। फिर उसे खींचकर अंदर ले गए काफी संघर्ष के बाद आरोपित ने कपड़े से गार्ड का गला घोंट दिया। जानकारी के अनुसार आरोपित अपने साथ कटर मशीन भी लाए थे जिससे उनका मकसद ATM को तोड़कर उसमें रखा नगद रुपये निकालना था। घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया जिससे आरोपित की पहचान आसान हो सके आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। फिलहाल गार्ड के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवा दिया गया हैं। वही बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज़ कर जांच प्रारंभ की हैं।

इधर घटना और गार्ड की हत्या की ख़बर मिलते ही सैंकड़ों लोगों का हुजूम और स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महू नीमच फोरलेन मार्ग पर अघोषित चक्का जाम कर दिया हैं। पुलिस लोगों को समझाकर यातायात खुलवाने का प्रयास कर रही हैं। ख़बर लिखे जाने तक चक्काजाम जारी हैं।

गौरतलब हैं की पुराने थाने से 100 से 150 फीट की दूरी पर हुई इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में पुलिस के खिलाफ भी जमकर गुस्सा देखा जा रहा हैं। दस दिन के अंदर दूसरी बार हत्या के मामले में हायवे जाम हुआ हैं इससे पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH