मां बनकर छात्रा की न्यायालय से ली कस्टडी और फिर देह व्यापार के लिए बनाया दबाव , FIR दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मां बनकर छात्रा की न्यायालय से ली कस्टडी और फिर देह व्यापार के लिए बनाया दबाव , FIR दर्ज
जबलपुर 20 अक्टूबर 2022 -  न्यायालय से स्कूली छात्रा की बायोलाजिकल मां बनकर कस्टडी लेने के बाद महिला उसे भोपाल और मुंबई ले गई। जहां उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया गया। उसके साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की गई। छात्रा ने विरोध किया तो उससे मारपीट की गई। इसके बाद उसे रुपये लेकर उन्ही दंप​त्ति के पास भेज दिया गया, जहां वह पहले से रह रही थी। अब फिर से महिला और उसके सा​थी रुपयों की मांग कर रहे हैं, जिसके बाद पीड़िता छात्रा ने संजीवनी नगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय छात्रा वर्ष 2011 के पूर्व जबलपुर निवासी दंप​​त्ति के पास रहती थी। इसी बीच मुंबई निवासी तबस्सुम (परिवर्तित नाम) ने न्यायालय में मामला लगाया और खुद को छात्रा की बायोलॉजिकल मां बताते हुए उसकी कस्टडी मांगी। कोर्ट ने छात्रा की कस्टडी तबस्सुम को दे दी। तबस्सुम उसे लेकर मुंबई चली गई और छात्रा को बहन नजमा के यहां रखा था। वहां उसकी एक और बहन जरीन बानों और आसिफ खान भी रहते थे।

करीब तीन साल तक छात्रा को मुंबई में रखा गया। इसके बाद तबस्सुम, जरीन बानो और आसिफ उसे भोपाल ले गए और देह व्यापार करने के लिए कहा। मना करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। आसिफ ने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। तबस्सुम और जरीन ने उसे चुप रहने धमकी दी तो वह दहशत में आ गई। इसके बाद तबस्सुम, जरीन और ​आसिफ ने छात्रा के जबलपुर में रहने वाले माता-पिता से सम्पर्क किया। छात्रा को उनके पास भेजने के एवज रुपये लिए और उसे जबलपुर में छोड़ गए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में तबस्सुम फिर से उसको अपने साथ भोपाल ले गई थी। दिसम्बर 2021 में आसिफ ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद उसे जबलपुर में रहने वाले माता-पिता के पास भेज दिया और फिर से तीनों रुपयों की मांग करने लगे। विगत 15 ​अक्टूबर को तबस्सुम, जरीन और आसिफ ने छात्रा के जबलपुर निवासी माता-पिता को फोन लगाकर रुपयों की मांग की और धमकाया था। संजीवनी नगर पुलिस ने मंगलवार को आरोपित तबस्सुम, जरीन और आसिफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH