सहायक खनिज अधिकारी ने महिला को रिश्वत के बदले दिया शारीरिक संबंध बनाने का दिया ऑफर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सहायक खनिज अधिकारी ने महिला को रिश्वत के बदले दिया शारीरिक संबंध बनाने का दिया ऑफर
रतलाम 19 अक्टूबर 2022 -  मध्यप्रदेश के इंदौर में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी संजय लुणावत ने एक मामले में महिला से 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. जब महिला 25 हजार रुपये लेकर गई तो कहा कि मेरे साथ दो दिन बिता लो, तो रिश्वत के पैसे नहीं देने पड़ेंगे. अब न्यायालय ने अधिकारी को जेल भेज दिया है. मंगलवार को आरोपी खनिज अधिकारी लुणावत की जमानत याचिका खारिज करते हुए रतलाम न्यायालय की न्यायाधीश ज्योति राठौर ने जेल भेजने के आदेश जारी किए हैं।

आरोपी सहायक खनिज अधिकारी के खिलाफ रतलाम की महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था. रतलाम पुलिस ने आरोपी संजय लुणावत के खिलाफ 19 मई को केस दर्ज किया था. उक्त प्रकरण का चालान मंगलवार को प्रस्तुत होने के बाद जमानत के लिए पहुंचे सहायक खनिज अधिकारी को न्यायाधीश ने आवेदन निरस्त कर जेल भेजने के आदेश जारी कर दिया।

बता दें कि घटना 30 मार्च 2022 को रतलाम की है. आरोपी संजय लुणावत ने महिला को रिश्वत के 25 हजार रुपए के साथ बुलाया था. इस पर वह रतलाम के एक मंदिर के पास पहुंची. इस दौरान महिला पति व बच्चे के साथ कार में थी. संजय लुणावत ने महिला के पति को पानी की बोतल लेने भेजा. फिर उसके जाते ही महिला को कहा कि दो दिन मेरे साथ चलोगी तो 25 हजार रुपए नहीं लूंगा. इस पर महिला रोने लगी और तभी उसके पति आए और कारण पूछा. इस बीच संजय लुणावत ने महिला का हाथ पकड़ा और पीठ थपथपाकर पति को कहा कि तुम्हारी पत्नी को मेरे पास छोडक़र चले जाओ तो आगे से पैसे की जरूरत नहीं पड़ेगी. केवल दो दिन की बात है।

यह सुनते ही दंपती अवाक रह गए और वहां से चले गए थे. पीड़िता उक्त घटना के बाद खनिज अधिकारी संजय लुणावत के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची थी. 07 अप्रैल 2022 को बयान के दौरान महिला ने घटना की पूरी जानकारी दी. इस दौरान पीड़िता महिला ने खनिज अधिकारी लुणावत पर आरोप लगाया कि आगे भी वह जोर जबरजस्ती कर मुझे व मेरे बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है. जांच के बाद पुलिस ने 19 मई 2022 को लुणावत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH