पंचायत का तुगलकी फरमान , सिर मुंडवाने के बाद जूते और चप्‍पल की माला पहना कर दो युवकों को गांव में घुमाया

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पंचायत का तुगलकी फरमान , सिर मुंडवाने के बाद जूते और चप्‍पल की माला पहना कर दो युवकों को गांव में घुमाया
भिंड 18 अक्टूबर 2022 - शहर से लगे ग्राम दबोहा में दो युवकों को सिर मुंडवाकर गांव में घूमाने साथ ही उनके गले में जूते चप्पलों की माला पहनाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही देहात टीआई विनोद सिंह कुशवाह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही जांच पड़ताल बाद पुलिस ने छह नामजद आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दबोहा निवासी संतोष शाक्य और धर्मेंद्र शाक्य का करीब डेढ़ महीने पहले दिलीप शर्मा पुत्र बुद्धीलाल शर्मा से विवाद हुआ था। इस विवाद में संतोष और धर्मेंद्र ने दिलीप के सिर में हसिया मार दिया था, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। इसी विवाद में राजीनामा के लिए संतोष और धर्मेंद्र के बड़े भाई रामवीर ने हरीराम शाक्य के माध्यम से राजीनामा का प्रस्ताव रखा। गांव के सरपंच मुरारीलाल की मध्यस्था से पंचायत बुलाई, जिसमें तय हुआ कि दिलीप के इलाज में करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए थे। 

साथ ही उसके सिर के बाल भी चले गए थे। ऐसे में तय हुआ कि संतोष शाक्य और धर्मेंद्र शाक्य डेढ़ लाख रुपए दिलीप को देंगे। साथ ही गांव के राहुल श्रीवास को बुलाकर दोनों का मुंडन करा दिया गया। इसके बाद उनके गले में जूते चप्पलों की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर देहात टीआई विनोद सिंह कुशवाह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पीडित दोनों युवकों के साथ पुलिस बुद्धीलाल और उनके बेटे दिलीप को थाने ले आई। देर रात पुलिस ने बुद्धीलाल, दिलीप, संजय, चंद्रप्रकाश सभी शर्मा, राहुल श्रीवास और काजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH