सिवनी में 2.8 तीव्रता का भूकंप , पांच सेकंड के लिए हिली धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सिवनी में 2.8 तीव्रता का भूकंप , पांच सेकंड के लिए हिली धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग
सिवनी 18 अक्टूबर 2022 -  मध्य प्रदेश के सिवनी शहर के कई क्षेत्रों में आए दिन तेज आवाज के साथ भूकंप जैसे झटके महसूस किए जा रहे हैं। सोमवार रात एक बार फिर तेज धमाके की आवाज के साथ करीब पांच सेकंड के लिए धरती हिल गई। सोमवार रात 9.20 पर रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ है।

शहर के लोगों के अनुसार भूकंप का झटका इतना तेज था कि सभी सहम गए। इसके बाद सभी अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप का झटका महसूस होने के बाद इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने इसकी जानकारी दी। भूकंप के इस झटके से कोई बड़ी हानि सामने नहीं आई है। शहर के कबीर वार्ड डूंडा सिवनी, टैगोर वार्ड, महावीर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने बताया कि काफी तेज भूकंप का झटका महसूस हुआ। कई लोग घर के दूसरे माले पर थे। तभी तेज आवाज आई और मकान हिल गया।

भूकंप के हल्के झटके वर्षा के बाद बीते तीन वर्षों से लगातार डूंडा सिवनी के चूना भट्टी सहित शहर से लगे कुछ क्षेत्रों में आ रहे हैं। भूविज्ञानियों के मुताबिक वर्षा का पानी दरारों के जरिए गहराई में पहुंचने के कारण तैयार ऊर्जा के बाहर निकलने से यह झटके महसूस किए जा रहे हैं। वर्षा थमने के कुछ महीनों बाद यह स्वतः समाप्त हो जाते हैं।

तीन सालों से भूगर्भीय हलचल से लोग खासे परेशान होने के साथ डरे हुए हैं। वर्ष 2020 में 27 अक्टूबर को रिक्टर स्केल पर सिवनी में पहला भूकंप 3.3 तीव्रता दर्ज किया गया था। इसके बाद 31 अक्टूबर को दिन में दो बार 3.1 व 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। 9 नवंबर को सिवनी में रिक्टर पर 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH