बड़ी खबर , नदी पार करते वक्त तेज धार में बही पांच महिलाएं , सभी की तलाश जारी , प्रसासन की टीम मौके पर मौजूद

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , नदी पार करते वक्त तेज धार में बही पांच महिलाएं , सभी की तलाश जारी , प्रसासन की टीम मौके पर मौजूद
मंदसौर 16 अक्टूबर 2022 -  मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी में गांधीसागर जलाशय के डूब क्षेत्र में रविवार शाम को खेत पर काम कर लौट रही महिलाओं से भरी नाव पलट गई। नाव में सात महिलाएं सवार थी। इनमें से दो लोग बाहर निकल आए थे। बाकी पांच महिलाएं अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश में प्रशासनिक व पुलिस की टीम की मौजूदगी में गोताखोर लगे हैं पर अब घटनास्थ्ल पर अंधेरा होने से बड़ी परेशानी हो रही है क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग भी लगातार अपडेट ले रहे हैं। वह भोपाल के अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए निकल गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मंदसौर जिले शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी की महिलाएं मजदूरी करने गांधी सागर जलाशय के बैकवाटर को पार कर खेतों में गई थी। शाम को वापस लौटते समय असंतुलित होकर नाव पलट गई। इसमे सवार पांच महिलाएं, एक बालिका व एक पुरुष नदी में डूब गए। बाद में किसी तरह रानू गायरी , भैरुलाल पुत्र कंवरलाल को बचा लिया गया। पांच महिलाएं लापता हैं।

इनकी तलाश के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। गरोठ से एएसपी महेंद्र तारणेकर भी मौके पर पहुंच गए हैं। इधर भोपाल में मौजूद पर्यावरण मंत्री हरदीपसिंह डंग ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर गौतमसिंह व एसपी अनुराग सुजानिया से बात कर तत्काल बचाव आपरेशन शुरू करने की बात कही। डंग अपने भोपाल के सारे कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए निकल गए है। इधर अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में भी परेशानी हो रही हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH