ट्रैक्टर ने बाईक सवारों को कुचला , एक युवक की मौके पर दो दूसरे की हॉस्पिटल में मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रैक्टर ने बाईक सवारों को कुचला , एक युवक की मौके पर दो दूसरे की हॉस्पिटल में मौत
सागर 15 अक्टूबर 2022 -  पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयास के बाद भी कई दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। ऐसी ही अनदेखी शुक्रवार की रात दस बजे दो युवकों पर भारी पड़ गई। यह युवा बरौदा गांव से बाइक पर सागर आ रहे थे, लेकिन हेलमेट नहीं पहना था। बीच रास्ते में तालचिरी गांव के पास उनकी बाइक की ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से दोनों युवाओं की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बरौदा गांव निवासी 22 वर्षीय विनोद पिता हरी साहू व 22 वर्षीय गोलू पिता शंकर पटेल शुक्रवार को देर शाम एटीएम से रुपये निकालने के लिए बरौदा से सागर आ रहे थे। दोनों साथी बाइक से बरौदा से निकले थे, लेकिन हेलमेट नहीं पहना था। जब उनकी बाइक तालचिरी गांव के पास पहुंची तो सागर की ओर से जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में ट्रैक्टर ट्राली उनके सिर से गुजर गई। मौके पर ही विनोद साहू ने दम तोड़ दिया।

वहीं गोलू पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बुंदेलखंड मेडिकल कालेज उपचार के लिए लाया गया। यहां उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बरौदा गांव से आए राजेश कुर्मी ने बताया कि विनोद साहू जहां पुट्टी का काम करता है। वहीं गोलू मोबाइल सुधारने व बेलदारी का काम करता है। वे शुक्रवार को दिनभर काम करते रहे। शाम के बाद उन्हें रुपये की जरूरत थी, इसीलिए एटीएम से रुपये निकालने सागर आ रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH