महंत लक्ष्मण दास बालयोगी पर आश्रम की महिला मजदूर ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप , FIR दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महंत लक्ष्मण दास बालयोगी पर आश्रम की महिला मजदूर ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप , FIR दर्ज
अनूपपुर 15 अक्टूबर 2022 -  अमरकंटक स्थित बर्फानी आश्रम के महंत लक्ष्मण दास बालयोगी पर आश्रम की महिला मजदूर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महंत लक्ष्मण दास कांग्रेस के संगठनों से जुड़े हैं। अमरकंटक पुलिस ने श‍िकायत मिलने पर शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आश्रम में काम करने वाली 42 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा कि वह डिंडौरी जिले की रहने वाली है। पति के निधन के बाद वह 2017 में आश्रम में मजदूरी करने गई थी। तीन महीने काम करने के बाद उसे सफाई का सौंपा गया। एक दिन महंत ने धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से बर्फानी आश्रम के महंत उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। कई दिन तक अमरकंटक से दूर आश्रम में भी रखा गया। विरोध करने पर आश्रम के कर्मचारियों ने उस पर दबाव बनाकर धमकाया।

अमरकंटक के बर्फानी आश्रम के महंत महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बालयोगी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे अखिल भारतीय छत्तसीगढ़ संघ समिति के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। लक्ष्मण दास बालयोगी ने 2018 में कोतमा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्ग विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लक्ष्मण दास बालयोगी के विरुद्ध 2020 में प्रदर्शन भी हुआ था।

इस मामले में अमरकंटक थाना प्रभारी विशाखा उरैदी ने बताया की महिला ने बर्फानी आश्रम के लक्ष्मण दास बालयोगी के विरुद्ध दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है अपराध दर्ज कर लिया गया है पूछताछ कर मामले की जांच की जाएगी।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH