प्रेमी जोड़े ने पेंड़ पर एक ही रस्सी से फाँसी लगा कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी जोड़े ने पेंड़ पर एक ही रस्सी से फाँसी लगा कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
विदिशा 13 अक्टूबर 2022 -  मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जामुन के पेड़ पर एक ही रस्सी से दोनों लटके मिले हैं. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी-प्रमिका ने आत्मघाती कदम उठाया है. घटना करारिया थाना क्षेत्र के ग्राम नीमखेड़ा की है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह ग्राम नीमखेड़ा में लोगों की जब नींद खुली, तो गांव के बाहरी क्षेत्र में जामुन के पेड़ पर उन्हें कुछ लटकता दिखाई दिया. जब नजदीक से जाकर देखा तो एक ही रस्सी से गांव का ही 22 वर्षीय दीपक गौड़ और उसी रस्सी के दूसरे छोर पर 17 वर्षीय किशोरी रस्सी के फंदे पर लटकती मिली।

फांसी पर लटकी होने की सूचना तुरंत ही खामखेड़ा चौकी को दी गई. खामखेड़ा चौकी प्रभारी और करारिया थाना टीआई अरुणा सिंह भी मौके पर पहुंचे. गांव से जनपद उपाध्यक्ष मलखान सिह ने बताया कि युवक और किशोरी दोनों ही गांव के ही हैं. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. दोनों ने एक ही रस्सी पर फांसी लगाई है. उनकी मौत हो चुकी है।

सरपंच जगमोहन सक्सेना ने भी प्रेम प्रसंग के मामले में आत्महत्या करने की बात कही है. हालांकि दोनों मृतकों के परिजनों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. पुलिस ने दोनों शवों को उतारकर जिला अस्पताल पीएम के लिए भेजा है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसपी समीर यादव ने बताया कि शव के परीक्षण और तमाम बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. किन कारणों से दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH