महिला की साड़ी उतारकर गांव में घुमाने वाले दो आरोपियों के घरों पर चला सरकारी बुलडोजर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला की साड़ी उतारकर गांव में घुमाने वाले दो आरोपियों के घरों पर चला सरकारी बुलडोजर
सतना 12 अक्टूबर 2022 -  मैहर के खैरा में हुई शर्मनाक घटना में अमानवीयता का शिकार बनी महिला को न्याय दिलाने की शुरुआत हो गई है। पांच आरोपितों को जेल की हवा खिलाने के बाद अब मामा का बुलडोजर भी खैरा में गरजा है। यहां जेसीबी के पंजों ने महिला को शारीरिक मानसिक, आत्मिक और सामाजिक दर्द देने वाले दो आरोपितों के घरों को जमींदोज कर दिया। मंगलवार को बुलडोजर आखिर मैहर के खैरा पहुंच ही गया। वहां एक महिला को जख्म देने वालों को उसने न केवल सबक सिखाया, बल्कि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ा संदेश भी दिया। मैहर एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा, एसडीओपी लोकेश डावर, तहसीलदार मानवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी संतोष तिवारी और सीईओ प्रतिपाल बागरी ने राजस्व अमले तथा पुलिस फोर्स के साथ खैरा पहुंच कर कार्रवाई शुरू कराई।

महिला के साथ मारपीट करने वाले ऋषिकेश पटेल तथा उसकी साड़ी छीन लेने वाले आरोपी महेंद्र पटेल के घर प्रशासन के निशाने पर रहे। हालांकि तैयारी एक और आरोपी का घर भी ढहाए जाने की थी , लेकिन निजी आराजी में होने के कारण वह बच गया। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी ऋषिकेश पटेल और महेंद्र पटेल ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर घर बना रखे थे। महिला के साथ अमानवीयता की घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन की तैयारी शुरू कर दी थी। पंचायत और राजस्व अमले से रिपोर्ट लेने के बाद एसडीएम मैहर फोर्स और जेसीबी के साथ खैरा पहुंचे और दोनों आरोपितों के बेजा कब्जे ढहा दिए । प्रशासन की इस कार्रवाई पर पीड़िता और उसके परिजनों और सामाजिक लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

बता दें कि मैहर के खैरा गांव में रहने वाली महिला की ओर से चोरी की शिकायत कर ऋषिकेश पटेल नाम के युवक को पुलिस के सुपुर्द किए जाने के बाद उसे तालिबानी सजा दी गई थी। महिला के साथ ऋषिकेश पटेल, महेंद्र पटेल, शिवकुमार पटेल, रवि पटेल और प्रभुदयाल पटेल समेत 50 महिला-पुरुषों ने न केवल बुरी तरह घसीटा और पीटा था । बल्कि उसकी साड़ी उतार कर उसे पूरे गांव में घुमाया था । महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था । जहां उसका इलाज चल रहा है । इस मामले में मैहर पुलिस ने अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है । सोमवार को पीड़िता के समाज के लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंच कर बुल्डोजर एक्शन की मांग उठाई थी उन्होंने यह भी बताया था कि इस घटना में आरोपितों के समाज के आधा सैकड़ा लोग शामिल थे , जिनमे महिलाएं भी थीं। उन्होंने सभी आरोपितों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने और सीएम की मंशा अनुरूप महिला का अपमान करने वालों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH