भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मेल में बड़ा हादसा , कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मेल में बड़ा हादसा , कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
दुर्ग 11 अक्टूबर 2022 -  छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र में सबसे लंबी रेल पटरी का निर्माण करने वाले अत्याधुनिक यूनिवर्सल रेल मेल में मंगलवार की सुबह दुर्घटना हो गई। ब्लूम से पटरी को आकार देने के दौरान रोलिंग टेबल से एक पटरी बाहर आकर कर्मचारियों के केबिन (पुलपिट) से टकरा गई। इस दौरान केबिन में बैठे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से यूनिवर्सल रेल मिल के उक्त रोलिंग टेबल पर उत्पादन प्रभावित है। पटरी को फायर बिग्रेड की टीम द्वारा ठंडा करने के बाद उसे काटकर अलग किया जा रहा है।

दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी का निर्माण करने वाले भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल में यह दुर्घटना सुबह 6:00 बजे के लगभग हुई। यूनिवर्सल रेल मिल के रोलिंग टेबल क्रमांक बीड़ी -2 में लोहे के गर्म ब्लूम को पटरी का आकार देने का काम चल रहा था। इस दौरान ही एक पटरी रोलिंग टेबल से बाहर की ओर आ गई और केबिन से टकराते हुए रोलिंग टेबल पर बुरी तरह फंस गई। इस दौरान केबिन में मौजूद कर्मचारियों ने वहां से भागकर जान बचाई। उक्त रोलिंग टेबल पर उत्पादन का काम पूरी तरह ठप हो गया।

इस दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई परंतु उत्पादन प्रभावित हो गया है। रोलिंग टेबल पर पटरी को पूरी तरह ठंडा करने के लिए बीएसपी के फायर बिग्रेड की मदद ली जा रही है। इसे ठंडा करने के बाद काटकर हटाया जाएगा। इसके बाद रोलिंग टेबल एवं कर्मचारियों के बैठने वाले केबिन की मरम्मत का काम होगा। घटना की जानकारी लगने के बाद बीएसपी के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH