NH पर बड़ा हादसा , बस और ट्रक में सीधी टक्कर , हादसे में 09 घायल 02 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
NH पर बड़ा हादसा , बस और ट्रक में सीधी टक्कर , हादसे में 09 घायल 02 की हालत गंभीर
छिंदवाड़ा 11 अक्टूबर 2022 -  मंगलवार सुबह गांगीवाड़ा टोल प्लाजा के समीप एक ट्रक और बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में बैठे आठ यात्री घायल हो गए। उधर ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं। घायल 9 लोगों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को परासिया तथा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस जामई से नागपुर के लिए निकली थी। छिंदवाड़ा पहुंचने से पहले ही गांगीवाड़ा टोल प्लाजा के पहले मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इस हादसे में ट्रक और बस का अगला हिस्‍सा क्षतिग्रस्‍त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों व बस में बैठे अन्य यात्रियों ने घायलों को बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर में परासिया तथा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को परासिया तथा छिंदवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में एक महिला को गंभीर चोट आई, जिसका हाथ व पैर की हड्डी टूट गई। वहीं ट्रक का चालक केबिन में फंसकर रह गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा में टाइमिंग मिलाने के चक्कर में बस चालक वाहन को तेज गति से चला रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ है। परासिया टीआइ प्रतिक्षा मार्को ने बताया कि हादसा सुबह 08 बजे हुआ है। बस जामई से नागपुर की ओर जा रही थी। हादसे में घायल 09 लोगों में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें परासिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH