शर्मनाक वारदात , चोरी के आरोपी ने पकड़े जाने के बाद पहले महिला को जमकर पीटा फिर अर्धनग्न कर गांव में घुमाया

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शर्मनाक वारदात , चोरी के आरोपी ने पकड़े जाने के बाद पहले महिला को जमकर पीटा फिर अर्धनग्न कर गांव में घुमाया
सतना 10 अक्टूबर 2022 -  सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ गांव के लोगों ने मारपीट की, फिर साड़ी उतारकर दो घंटे तक उसे गांव में घुमाया। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपितों को तलाश रही है। ये वारदात मैहर थाना क्षेत्र के गांव में 38 वर्षीय महिला के साथ हुई है। शनिवार देर शाम हुई इस घटना के बाद महिला के जेठ ने डायल 100 को सूचना दी, तब आरोपितों के चंगुल से महिला मुक्त हो पाई। उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला ने बताया कि गांव का ऋषिकेश पटेल अपने चार साथियों के साथ छह अक्टूबर की रात घर में चोरी करने घुसा था। रात करीब दो बजे आवाज सुनकर मेरी और पति की नींद खुल गई, जिससे तीन लोग तो भाग गए। उन्होंने ऋषिकेश को पकड़ लिया और डायल 100 को सूचना दे दी। पुलिस ऋषिकेश को ले गई। शनिवार शाम ऋषिकेश छूटकर आया और साथियों के साथ दरवाजा तोड़कर घर में घुसा और मारपीट करने लगा। उसने मुझे घसीटकर घर से बाहर ले गया। मेरी साड़ी उतार दी और मुझे पूरे गांव में घुमाया। ऋषिकेश के साथ उसके समाज की महिलाओं समेत लगभग 50 लोग थे। मेरे जेठ ने डायल 100 को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर आई तब मुझे बचाया गया।

रविवार दोपहर मैहर TI संतोष तिवारी बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने यहां पूछताछ की तो पता चला कि ऋषिकेश ने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला के साथ ये हरकत की है। वारदात में युवा, पुरुष, महिलाएं और लड़कियां भी शामिल थीं। गांव के पूर्व सरपंच कामता प्रसाद पटेल ने पुलिस को बताया कि सुना है कि गांव में ऐसी घटना हुई है।

एक अन्य ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि करीब 50 लोगों ने मिलकर महिला के साथ ये हरकत की है। उसने बताया कि ऋषिकेश पटेल, महेंद्र पटेल, शिवकुमार पटेल, अमृतलाल पटेल, शोभा पटेल, सुलोचना पटेल, भागवती पटेल समेत लगभग आधा सैकड़ा लोग घटना में शामिल थे। ग्रामीण ने बताया कि मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपितों ने मुझे गाली देकर भगा दिया था।

मैहर TI संतोष तिवारी ने बताया कि महिला के साथ मारपीट के मामले में शनिवार की रात ही FIR दर्ज कर ली गई थी। जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपों की भी जांच की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया है। शेष की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH