कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ और सिद्धार्थ कुशवाह पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप , FIR दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ और सिद्धार्थ कुशवाह पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप , FIR दर्ज
भोपाल 08 अक्टूबर 2022 -  मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों पर ट्रेन में साथी महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा कोतमा विधायक सुनील सर्राफ  और पीड़ित महिला कमलापति रेवांचल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे।

छेड़छाड़ होने पर महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी थी. इसके बाद पति ने रेलमंत्री और DRM को ट्वीट कर मदद मांगी थी. पीड़ित महिला रीवा से भोपाल जा रही थी. उसके साथ छह महीने का बच्चा भी था. वहीं, दोनों विधायक कटनी से भोपाल जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे।

सभी लोग कोच नंबर H -1 में सफर कर रहे थे. रीवा से ट्रेन गुरुवार रात आठ बजे चली थी. शुक्रवार देर रात करीब एक बजे ट्रेन सागर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो जीआरपी महिला के पास पहुंची और उससे पूरी बात पूछी।

महिला ने कहा कि दोनों विधायकोंं ने उसके साथ छेड़छाड़ की है. दोनों ही नशे में हैं. महिला अधिकारी न होने के चलते रात में पीड़िता का बयान नहीं लिया जा सका. ऐसे में डरी हुई महिला को बीना स्टेशन तक जवानों की सुरक्षा में पहुंचाया गया. यहां आकर महिला अधिकारी ट्रेन में आई और उसने पीड़िता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

मामले में सागर GRP थाना प्रभारी पी.के. अहिरवार ने कहा की ट्रेन में महिला से साथ छेड़छाड़ होने के जानकारी जबलपुर कंट्रोल रूम से मिली थी. जैसे ही ट्रेन सागर में पहुंची, तो यहां पर महिला को अटेंड किया गया। उन्होंने आगे कहा एक ASI और दो हवलदारों को महिला के साथ भेजा गया. भोपाल में महिला का बयान दर्ज किया गया और दोनों विधायकों पर धारा 354 के तहत छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

महिला यात्री से छेड़छाड़ के मामले में एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, कांग्रेस का चरित्र ही ऐसा है. यह सहन नही किया जाएगा. भाजपा पीड़ित महिला का साथ देगी. अब प्रियंका गांधी क्यों नहीं उस बेटी की मदद के लिए आगे आ रही हैं।

कोतमा विधायक सुनील सर्राफ ने कहा, कोच में आने के बाद हम लोग सो गए. सागर पहुंचने पर हमें पता चला कि हमने छेड़खानी कर दी है. दो-दो विधायक क्या ये करेंगे. मैं कसम खाकर कहता हूं कि हमने महिला का चेहरा तक नहीं देखा क्योंकि कोच में अंधेरा था. हमें तो इसमें साजिश की बू आ रही है।

सुनील सर्राफ ने आगे सवाल किया, शिकायत में हमारा नाम, उम्र और विधानसभा क्षेत्र का  नाम भी लिखाया गया है. महिला को इतना सब कैसे पता यदि महिला को सुरक्षा की जरुरत है, तो मैं कहता हूं कि पुरुषों को भी सुरक्षा की जरुरत है।

वहीं, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा, मेरे जानने वालों को पता है कि मैं शराब नहीं पीता हूं. मैंने महिला का चेहरा तक नहीं देखा. उन्हें अपनी सीट तक दे दी थी. जो आरोप लगाए गए हैं, वो उनका पक्ष है. लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH