पिकअप वाहन की टक्‍कर से थाना प्रभारी सहित तीन की मौत , पिकअप चालक वाहन को छोड़कर फरार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिकअप वाहन की टक्‍कर से थाना प्रभारी सहित तीन की मौत , पिकअप चालक वाहन को छोड़कर फरार
पिपरिया 07 अक्टूबर 2022 -  पिपरिया-बनखेड़ी रोड पर स्थित सकरी पुलिया पर शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे पिकअप की टक्कर से एक्टिवा सवार पचमढ़ी पीटीएस के TI उमेद सिंह राजूपत समेत एक पंडित व एक बच्ची की मौत हो गई। अनियंत्रित पिकअप वाहन ने दो वाहनों को टक्‍कर मारी। पीटीएस टीआइ राजपूत एक्‍टिवा पर पंडित को लेकर अपने घर गाडरवाड़ा जा रहे थे। जबकि आठ वर्षीय बालिका बाइक पर अपने माता-पिता, भाई के साथ बैठी थी। पिकअप चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी व बाइक में टक्कर मार दी। टक्‍कर इतनी भीषण थी कि टीआइ राजूपत समेत पंडित हल्के भैया गिरदोनिया व बालिका पंखुडी अहिरवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गणेश अहिरवार व धनवंती बाई, बालक साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पिपरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद पिपरिया मंगलवारा टीआइ उमेश तिवारी मौके पर पहुंचे।

टीआइ उमेश तिवारी ने बताया कि पीटीएस टीआइ उमेद सिंह राजपूत, पंडित हल्के भैया गिरदोनिया के साथ एक्टिवा क्रमांक MP 09 UG 5565 से गाडरवाडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने एक्टिवा से आगे निकलने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप क्रमांक MP 04 LD 5903 के चालक ने टक्कर मार दी। एक्टिवा चल रहे टीआइ राजपूत कुछ समझ पाते इसके पहले ही अनियंत्रत हो चुके पिकअप की चपेट में आ चुके थे।

भीषण हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया थ। वहां से गुजर रहे वाहन चालक वाहन खड़े कर मदद के पहुंचे और पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे टीआइ ने घायल को अस्पताल पहुंचा। टीआइ ने बताया कि दुर्घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया है। नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। टीआइ का कहना है कि पिकअप वाहन भोपाल पासिंग का है और पिपरिया में ही एक फर्म पर अटैच है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH