नाबालिग से 06 साल तक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो , धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया तो थाने पहुंचा मामला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग से 06 साल तक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो , धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया तो थाने पहुंचा मामला
टीकमगढ़ 07 अक्टूबर 2022 -  नाबालिग से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर 06 साल तक शोषण करता रहा। बाद में जब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित ने धर्म परिवर्तन के लिए भी मजबूर किया तो स्वजन नाबालिग को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। खरगापुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपित, उसकी मां, भाई सहित 07 आरोपितों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तार की मांग को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को बाजार बंद करने का ऐलान किया है।

खरगापुर नगर में एक नाबालिग के साथ मुस्लिम युवक 2016 से दुष्कर्म कर रहा था। उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया था। वीडियो वायरल होने के डर के कारण नाबालिग चुप रही अब जैसे ही हिंदू समुदाय की नाबालिग पीड़िता को आरोपित समीर उर्फ शीबू पुत्र रमजान खान ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कराने की बात कही, तो मामला पुलिस में पहुंच गया।

20 वर्षीय पीड़िता ने आवेदन देकर बताया कि समीर खान 06 वर्ष पहले स्कूल आने-जाने के दौरान दोस्ती हुई थी। उसने दोस्ती की आड़ में दुष्कर्म कर वीडियो भी बना लिया व वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। हाल ही में उसे सागर ले गया और वहां से इंदौर ले जया गया, जहां पर धर्म परिवर्तन की बात कहते हुए एक आवेदन लिखवाया। डर कर उसने आवेदन लिखा तो आरोपित ने उसे छोड़ दिया। घर पहुंचकर पूरी बात माता-पिता को बताई।

इसके बाद ही पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपित समीर खान, उसकी मां जुलेखा खान, बड़े भाई सलमान खान के अलावा सहयोगियों में टिंकू असाटी, जेडी, राजवीर साहू, रजनी साहू पर पास्को एक्ट, मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया है। समीर को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अन्य आरोपित फरार हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH