ट्रैक्टर का उपयोग अब सिर्फ खेती कार्य और समान ढुलाई के लिए , लोगो को बैठाया तो होगी सजा

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रैक्टर का उपयोग अब सिर्फ खेती कार्य और समान ढुलाई के लिए , लोगो को बैठाया तो होगी सजा
लखनऊ 03 अक्टूबर 2022 -  कानपुर में साढ़-भीतरगांव मार्ग पर शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्रामीणों से भरी ट्र्रैक्टर-ट्रॉली पानी भरी खंती में जा गिरी। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद खंती से सभी को बाहर निकाला जा सका। घटना देख और सुनकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए ट्रैक्टर पर करीब 50 लोग सवार थे और इस लापरवाही को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इस हादसे को लेकर  अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट कर अपील की है कि ट्रैक्टर का इस्तेमाल सवारियों की ढुलाई के लिए नहीं किया जाए।

सीएम योगी ने लोगों से अपील करते हुए एक ट्वीट किया है कि प्रिय प्रदेशवासियों, मेरी अपील है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों और माल ढुलाई के लिए ही करें। इससे सवारियों की ढुलाई कदापि न करें।  जीवन अमूल्य है, कृपया लापरवाही न बरतें।

बता दें कि भीतरगांव के कोरथा गांव निवासी राजू केवट के बेटे का शनिवार को मुंडन संस्कार था। मुंडन में शामिल होने के लिए करीब 50 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से फतेहपुर गए थे। शाम को वह वापस गांव लौट रहे थे। गांव से करीब चार किमी पहले साढ़-भीतरगांव मार्ग पर ट्रैक्टर - ट्रॉली अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे खंती में जाकर गिर गया।

इसमें कई फीट तक पानी भरा था। ट्रॉली में सवार महिलाएं, बच्चे और किशोरियां नीचे दब गईं। हादसा देख आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस व प्रशासन की टीम भी कुछ देर बाद पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाल सकी। हादसे में 26 लोगों की जान चली गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH