नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा , गहरे पानी मे डूबने से दो नाबालिग दोस्तों की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा , गहरे पानी मे डूबने से दो नाबालिग दोस्तों की मौत
खंडवा 03 अक्टूबर 2022 -  नर्मदा नदी में नहाते समय दो नाबालिग दोस्तों की मौत हो गई। दोनों ग्राम मोरटक्का माफी के निवासी है। गांव से करीब दो किमी दूर ग्राम कतार में अपने दोस्तों के साथ नर्मदा नदी में नहाने आए थे। गहरे पानी में चले जाने से दोनों की मौत हो गई। घटना सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे की है। ओंकारेश्वर क्षेत्र के ग्राम मोरटक्का माफी निवासी 15 वर्षीय हरिओम पुत्र राकेश और 14 वर्षीय मोहित पुत्र गणेश सोमवार को सुबह करीब 11 बजे घर से अपने दोस्तों के साथ निकले थे। गांव से करीब दो किमी दूर ग्राम कतार है। यहां से नर्मदा नदी बहती हैं।

दोनों अपने दोस्तों के साथ नदी में नहा रहे थे। इस दौरान मोहित गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख हरिओम बचाने के लिए उसकी तरफ तैरकर जाने लगा लेकिन नदी के तेज बहाव में वह भी गहरे पानी में चला गया। इस दौरान दोनों को बचाने के लिए नदी किनारे खड़े दोस्तों की चिखपुकार सुनकर एक व्यक्ति आया लेकिन वह भी उन्हे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। उसने गांव में जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण दोनों को बचाने के लिए पहुंचे।

इस बीच दोनों नदी में डूब गए थे। घटना की जानकारी लगते ही मोरटक्का चौकी प्रभारी एसआइ राजेंद्र सहदे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। करीब एक घंटे में पुलिस ने तैराकों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले। मांधाता थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम बाद शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH