छत्तीसगढ़ - चले थे TI को ब्लैकमेल करने लेकिन दांव पड़ गया उल्टा , कथित पत्रकार और युवती गिरफ्तार

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चले थे TI को ब्लैकमेल करने लेकिन दांव पड़ गया उल्टा , कथित पत्रकार और युवती गिरफ्तार
रायगढ़ 02 अक्टूबर 2022 -  थाना प्रभारी को रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाली युवती और एक कथित पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है दोनों ने मिल कर घरघोड़ा थाना प्रभारी प्रवीण मिंज को रेप के मामले में फसाने की धमकी दे कर 50 हजार की मांग की थी पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 344 , 376 , 506 के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी प्रवीण मिंज आरोपी युवती द्वारा पूर्व में उसके प्रेमी विक्रम मंडल के संबंध में शिकायत आवेदन पत्र दिया गया था जो जांच के लिए थाना प्रभारी धरमजयगढ़ को प्राप्त हुआ था धरमजयगढ़ पदस्थापना दौरान उप निरीक्षक प्रवीण मिंज द्वारा आवेदिका व उसके प्रेमी विक्रम मण्डल उसकी मां का कथन लेकर जांच किया गया जांच में शिकायतकर्ता युवती और प्रेमी विक्रम मंडल के बीच आपसी मन मुटाव हो जाने के कारण युवती ने बिलासपुर में बलात्कार का अपराध दर्ज कराने की जानकारी मिली।

महिला थाना बिलासपुर से डायरी थाना धरमजयगढ में स्थानांतरण होने पर अपराध दर्ज कर आरोपी विक्रम मंडल को रिमांड पर भेजा गया था बलात्कार के प्रकरण में विक्रम मंडल जेल में निरूद्ध था जिसकी बाद में जमानत हो गई आरोपी विक्रम मंडल के जमानत हो जाने से नाराज युवती ने उप निरीक्षक प्रवीण मिंज के खिलाफ झूठी शिकायत की थी शिकायतकर्ता युवती ने उप निरीक्षक प्रवीण मिंज के विरूद्ध छेडछाड की झूठी लिखित शिकायत पुलिस में दी थी।

इस दौरान युवती के साथी बाबा थवाईत द्वारा प्रवीण मिंज को ब्लेकमेल कर 50 हजार रूपये की मांग की और रूपए नहीं देने पर युवती और आरोपी बाबा थवाईत झूठें केस में फसा देने की धमकी दी हद तो तब हो गई जब बाबा थवाईत ने वाईस कॉल करके पैसे की मांग की , जिसका वाईस रिकार्डिंग भी किया गया साथ ही सब इंस्पेक्टर ने इसकी शिकायत थाना सिटी कोतवाली में दर्ज कराई । शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाबा थवाईत उम्र 52 वर्ष निवासी यदुनंदन तिफरा बिलासपुर , और 23 साल की सरकंडा बिलासपुर निवासी युवती को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH