स्वास्थ्य मंत्री का बयान , कोरोना की समस्या का हल लॉक डाउन नहीं है , देखे किस जिले में क्या है लॉक डाउन की स्थिति ,,

छत्तीसगढ़ , 23-07-2020 7:41:01 PM
Anil Tamboli
स्वास्थ्य मंत्री का बयान , कोरोना की समस्या का हल लॉक डाउन नहीं है , देखे किस जिले में क्या है लॉक डाउन की स्थिति ,,
रायपुर 23 जुलाई 2020 -  छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक निजी चैनल में दिये बयान के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, कोरोना की समस्या का हल लॉक डाउन नहीं है। संक्रमित मरीज बढ़ते जा रहे थे। ऐसे में लोगों की मांग थी कि लॉकडाउन किया जाए। उन्होंने कहा, ये तय है कि कोरोना का संक्रमण बढ़ेगा। इसे रोका जाए, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह संक्रमण रोकने नियमों का पालन करे। उन्होंने कहा कि आगे क्या स्थिति होगी उसका आंकलन किया जाएगा। इसके बाद लॉकडाउन 7 दिन और बढ़ाया जा सकता है।

कोरोना की रफ्तार और संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में लॉकडाउन के आदेश हैं। रायपुर समेत सरगुजा, रायगढ़ के सारंगढ़ और बलौदाबाजार में बुधवार से जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब बंद करा दिया गया। वहीं, 14 जिलों में से 9 जिलों में गुरुवार और शुक्रवार देर रात से लॉकडाउन किया जाएगा। बेमेतरा में लॉकडाउन 14 दिन का किया गया है। 


इसके साथ इन 8 जिलों में भी होगा लॉकडाउन

कोरबा - जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने नगर निगम सीमा में लॉकडाउन का निर्देश जारी किया है। लॉकडाउन की अवधि 22 जुलाई से 28 जुलाई रात 12 बजे तक होगी। अति आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह 6 से 10 बजे तक का समय तय किया गया है।

मुंगेली - यहां भी 22 जुलाई से 28 जुलाई रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मुंगेली, लोरमी, पथरिया तीनों विकासखंड में लॉकडाउन प्रभावी होगा। इसको लेकर कलेक्टर पीएस एल्मा ने आदेश जारी किया है।

अंबिकापुर - यहां पर पहले भी लॉकडाउन किया गया था। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे बीच-बीच में बंद किया जाता है। अब लॉकडाउन 22 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई 2020 की रात 12 बजे तक रहेगा।

बालोद - सभी 8 शहरी क्षेत्र बालोद, दल्लीराजहरा, गुंडरदेही, डौंडी, गुरुर, डौंडीलोहारा, अर्जुन्दा, चिखलाकसा में 23 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। किराना दुकानें सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी।

बिलासपुर - 23 जुलाई से 31 जुलाई तक बिलासपुर नगर निगम, बिल्हा और बोदरी नगर पंचायत में लॉकडाउन रहेगा।

दुर्ग - जिले में 22 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान दुर्ग निगम क्षेत्र के हनोदा, धनोरा, चिखली, कोलिहापूरी, अंजोरा, खपरी व महमरा, भिलाई की खेदामरा, रिसाली की डूमरडीह व उमरपोटी, चरोदा की आंधी सहित पालिका क्षेत्र जामुल की ढ़ौर, पाटन की अमलेश्वर व सांकरा, कुम्हारी की पंचदेवरी व अकोला के साथ अहिवारा, उतई और धमधा नगर पालिका में लॉकडाउन प्रभावी रहेगा।

राजनांदगांव - जिले में 23 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई की रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक ही खुली रहेंगी।

जांजगीर-चांपा - जिले के 15 नगरीय क्षेत्रों में 24 जुलाई से लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है। ये लॉकडाउन 7 दिनों तक 30 जुलाई तक लागू रहेगा। जिला कलेक्टर ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

दंतेवाड़ा - जिले की नगर पालिका क्षेत्र बचेली, किरंदुल, दंतेवाड़ा, गीदम, बारसूर में 22 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सीमाएं सील रहेंगी। दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, गोदाम, साप्ताहिक हाट-बाजार बंद रहेंगे। हालांकि सब्जी ठेले सुबह 10 बजे तक बेच सकेंगे। फल, सब्जी, दूध, ब्रेड, मटन, मछली की दुकानें सुबह 9 बजे से 2 बजे खुलेंगी। एक से अधिक व्यक्ति का घर से निकलने पर रोक रहेगी।

कोंडागांव - यहां पर  शहरी क्षेत्र में 25 से  31 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इसकी पुष्टि की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH