छत्तीसगढ़ - शादी टूटने से आहत होकर बैंक मैनेजर ने नदी में लगाई छलांग , 30 घंटे की तलाश के बाद मिली लाश

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादी टूटने से आहत होकर बैंक मैनेजर ने नदी में लगाई छलांग , 30 घंटे की तलाश के बाद मिली लाश
दुर्ग 30 सितंबर 2022 -  निजी बैंक के मैनेजर 28 वर्षीय पलाश अग्रवाल का शव दुर्ग के शिवनाथ नदी में मिला। SDRF दुर्ग की टीम ने दो दिन रेस्क्यू करके 30 घंटे बाद शव को पानी के अंदर से निकाला। पुलगांव पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलगांव पुलिस के मुताबिक स्थानीय गोताखोरों ने गुरुवार सुबह जानकारी दी कि एक कार CG 04 MY 2686 पुराने पुल में संदिग्ध हालत में खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की कार में कोई नहीं था। कार के अंदर दो मोबाइल फोन पड़े हैं और रस्सी भी पड़ी हुई है। खुदकुशी की आशंका के चलते SDRF दुर्ग की टीम को बुलाया गया। 

SDRF ने गुरुवार को काफी देर तक नदी में रेस्क्यू किया, लेकिन शव का पता नहीं चला। इसी दौरान पलाश के पिता अनिल अग्रवाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ वहां पहुंचे और कार को देख चींख पड़े। उन्होंने बताया कि ये कार उनके बेटे की थी। उसकी बुधवार को सगाई टूटी है। इससे वह काफी डिप्रेशन में था इस बयान के बाद पुलिस को पुख्ता हो गया कि पलाश ने खुदकुशी की है। इसके बाद शुक्रवार सुबह से SDRF दुर्ग की टीम नदी में उतरी। कई घंटे की खोज के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव को देखकर परिजनों की चीख पुकार शुरू हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई पूरी कर शव को पीएम के लिए भिजवाया।

पलाश रायपुर के किसी निजी बैंक में बैंक मैनेजर था वह रायपुर देवेंद्र नगर में श्री नारायणा हॉस्पिटल के सामने रहता था। उसका परिवार राजनांदगांव जिले में स्टेशन पारा वार्ड नंबर 7 में रहता था। एक महीने पहले रायपुर की युवती से उसकी सगाई हुई थी। पलाश इस रिश्ते को लेकर काफी खुश था। बुधवार को अचानक लड़की के घऱ वालों ने रिश्ता करने से मना कर दिया। इससे पलाश डिप्रेशन में चला गया। उसके माता पिता उसे घर बुला रहे थे। उन्होंने उसे बुधवार देर रात 01 बजे तक फोन पर बेटे को समझाया कि वो उसका दूसरी जगह इससे अच्छा रिश्ता करेंगे। इसके बाद पलाश ने फोन स्विच ऑफ कर लिया। वह कार से दुर्ग आया। शिवनाथ नदी के पुराने पुल में कार खड़ी कर नदी के तेज बहाव में कूद गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH