छत्तीसगढ़ - एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में बिग अपडेट , पढ़े पूरी खबर

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में बिग अपडेट , पढ़े पूरी खबर
दुर्ग 30 सितंबर 2022 -  कुम्हारी में हुई एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है। वारदात को अंजाम पारिवारिक विवाद के चलते दिया गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात में मृतक के भाई भी शामिल हैं। पुलिस जहां एक भाई को दुर्ग लाकर पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरे भाई और उसके साथी को पकड़ने के लिए एंटी क्राइम की दो अलग-अलग टीमें ओडिशा रवाना हो गई हैं। 

कुम्हारी थाना अंतर्गत कपसदा गांव में बुधवार रात भोलानाथ यादव उसकी पत्नी नैला और दो बच्चों प्रमोद व मुक्ता की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम संपत्ति विवाद को लेकर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भोलानाथ यादव चार भाई हैं। उसके पिता राजभर यादव लगभग 25 सालों से कपसदा गांव में पुनाराम टंडन की लगभग 8 एकड़ जमीन को किराए से लेकर कमाते खाते हैं। 

दो अलग-अलग बाड़ी होने से एक बाड़ी में बने घर में भोलानाथ अपनी पत्नी बच्चों के साथ रहता है। दूसरी बाड़ी में राजभर अपने दो अन्य बेटों के साथ रहता है। राजभर का बड़ा बेटा ओडिशा में रहता है। कुछ दिन पहले ही चारों भाइयों के बीच संपत्ति का बंटवारा हुआ है। इसमें भोलानाथ का उसके भाइयों के बाच झगड़ा भी हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी विवाद के चलते भोलानाथ और उसके परिवार की हत्या कर दी गई। 

बड़े भाई और उसके साथी को पकड़ने पुलिस की दो अलग-अलग टीमें ओडिशा रवाना हो गई हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात में दो से तीन लोग शामिल थे। घटना स्थल के पास जमीन गीली होने से पुलिस को एक अधिक व्यक्तियों के पैर के निशान मिले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सबसे छोटा भाई हत्या के दिन गांव में नहीं था। वह अपने दोस्तों के साथ डोंगरगढ़ पदयात्रा में गया था। वहीं तीसरे नंबर का भाई गांव में ही था। उसके पैर में कुछ चोट के निशान भी हैं। पुलिस उसे पूछताछ के लिए भिलाई लाई है। वहां उससे पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH