लॉक डाउन में भी मदिरा प्रेमियों को शराब के लिए फिक्रमंद होने की जरूरत नही , उन्हें ऐसे मिलेगी शराब ,,
छत्तीसगढ़ , 23-07-2020 7:18:34 PM
रायपुर 23 जुलाई 2020 - लॉक डाउन में भी मदिरा प्रेमियों को शराब के लिए फिक्रमंद होने की जरूरत नही है क्योंकि छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों के लिए शराब अब होम डिलीवरी की सुविधा के साथ उपलब्ध होगी।
इसके लिए मदिरा प्रेमियों को शराब की तय कीमत के साथ पचास रुपए होम डिलवरी चार्ज अलग से देना होगा।
छत्तीसगढ़ के ज़िले जहां के नगरीय निकाय क्षेत्रों में लॉकडॉउन लागू रहेगा वहाँ शराब की होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हालाँकि होम डिलीवरी की सुविधा हर दुकान से उपलब्ध नहीं होगी। उदाहरण के तौर पर अंबिकापुर के बौरीपारा और सुभाष नगर से अंग्रेज़ी शराब की होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। होम डिलीवरी की सुविधा पूरे दिन जारी रहेगी लेकिन ऑर्डर केवल सुबह आठ से दस बजे तक ही बुक किए जाएँगे।
फिलहाल यह ब्यवस्था लॉक डाउन को देखते हुए लागू की गई हैं , अगर शराब की होम डिलीवरी की यह व्यवस्था सफल होती है तो इसे स्थाई रुप से लागू की जा सकती है।
मिली जानकारी के मुताबिक ज़िले वार होम डिलीवरी के नंबर जल्द ही सार्वजनिक कर दिए जाएँगे।














