विदाई की तैयारी के दौरान नगद और जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन , दूल्हा पक्ष ने किया जमकर बवाल

उत्तर प्रदेश , 30-09-2022 9:26:09 PM
Anil Tamboli
विदाई की तैयारी के दौरान नगद और जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन , दूल्हा पक्ष ने किया जमकर बवाल
फतेहपुर 30 सितंबर 2022 -  फतेहपुर में एक दुल्हन शादी के दिन ही नगद और जेवरात लेकर फरार हो गई. दूल्हे के परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. लेकिन अब तक दुल्हन का कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस दावा कर रही है जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा. पीड़िता परिवार हरियाणा के करनाल जिले के जुंडला गेट मोहल्ले के रहने वाला है और शादी के लिए बिंदकी आया था।

दरअसल करनाल के रहने वाले प्रमोद और बिंदकी की रहने वाली युवती को एक दूसरे से प्यार सोशल मीडिया के जरिए हुआ. दोनों के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि युवती ने शादी के लिए प्रमोद और उसके परिवार को शादी के लिए बिंदकी बुला लिया. प्रेमी जोड़े ने नगर के गांधीनगर मोहल्ले स्थित एक स्वीट हाउस स्थित कमरे में शादी की सभी रस्में निभाई. दोनों परिवार इस मौके पर बेहद खुश था. मौके पर दुल्हन की मां कमलेश, फूफा पलाराम, बुआ प्रेमा देवी, बहन इनु और वधु पक्ष के भी लोग मौजूद थे।

शादी होने के बाद सभी लोग स्वीट हाउस स्थित कमरे अपने-अपने कमरे में आ गए और दुल्हन की विदाई की तैयारी करने लगे. लेकिन दुल्हन के मन में क्या खुराफत चल रही है, इस बात से हर कोई अंजान था. दुल्हन ने अपने सहेलियों से मिलने का बहाना बनाया और केश और जेवरात लेकर कब फरार हो गई इसका किसी को कुछ पता ही नहीं चल पाया. दूल्हा देर शाम तक दुल्हन का इंतजार करता रहा पर वो नहीं आई. इस मामले पर जब दूल्हे के परिजनों से कोई भी ठीक जवाब दुल्हन पक्ष से नहीं मिला तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दुल्हन की सहेली समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की. पीड़िता पक्ष का कहना है कि 02 लाख रुपये के जेवर करीब 75 रुपये नगद और नये कपड़े लेकर दुल्हन भागी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH