इस कैबिनेट मंत्री की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजेटिव आई , मचा हड़कंप , मंत्री के संपर्क में आने वाले सभी ,,
मध्य प्रदेश , 23-07-2020 5:13:59 PM
भोपाल 23 जुलाई 2020 - मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया को देर रात भोपाल के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है, लेकिन फिर भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है , बता दे की सहकारिता मंत्री भदौरिया बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में भी शामिल हुए थे।
इसके साथ ही वे लखनऊ में राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। अब इनके संपर्क में आए सभी लोगों को एहतियात के तौर पर होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है और कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया के सम्पर्क में आये सभी की कोरोना टेस्ट की जाएगी।
मध्य प्रदेश में अरविंद भदौरिया के पहले कई विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं , जिनमें धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, जबलपुर से लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह भी शामिल हैं।
इनमें से ज्यादातर इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं वही कुछ लोगो का ईलाज चल रहा है।














