छेड़खानी से तंग आ कर 10वी की छात्रा ने उठाया ऐसा कदम की ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छेड़खानी से तंग आ कर 10वी की छात्रा ने उठाया ऐसा कदम की ,,
बाराबंकी 23 जुलाई 2020 - उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए. यहां एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी. छात्रा की आत्महत्या के पीछे जो वजह बताई जा रही है वो बेहद चौंकाने वाली है. दरअसल, यह छात्रा मनचलों से परेशान थी और आए दिन उसे कुछ मनचले परेशान किया करते थे. जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ही छात्रा के परिजनों और मनचलों के बीच कहासुनी हुई थी. यहां तक कि इन मनचलों ने छात्रा के घर वालों से मारपीट भी की थी. इसी बात से यह छात्रा पिछले कई दिनों से काफी परेशान थी।

ये पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के कमरियाबाग में बनी कांशीराम कॉलोनी का है. जहां छेड़छाड़ से परेशान किशोरी अपने घर से भागकर मामा के घर पहुंची थी, लेकिन वहां भी वही मनचले उसका पीछा करते हुए पहुंच गए. इससे परेशान होकर छात्रा ने कांशीराम कालोनी के ही ब्लाक नम्बर 4 की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. चौथी मंजिल से नीचे गिरने से छात्रा काफी बुरी तरह घायल हो गई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां कुछ घंटों के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस वारदात को लेकर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, छात्रा के घरवाले आरोपियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी लड़की को मनचले काफी परेशान कर रहे थे. वह इन लोगों के चलते काफी सदमे में थी. कुछ दिनों पहले मनचलों ने हम लोगों से भी हाथापाई की थी. पिता ने बताया कि इस वारदात के पीछे मोनू, सोनू और राकेश जिम्मेदार हैं।

वहीं, इस मामले में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी का कहना है कि एक छात्रा ने छत से छलांग लगा दी जिसके बाद घायल अवस्था में स्थानीय लोग इलाज के लिए उसे ट्रामा सेंटर ले गए, हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस ने युवती के पड़ोसी के रिश्तेदार मोनू, उसके दोस्त सोनू और राकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है. तीनों युवक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH