डेढ़ महीने के मासूम का अपहरण कर 50 हजार में बेचने की थी तैयारी , लेकिन पुलिस ने मंसूबे पर फेर दिया पानी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डेढ़ महीने के मासूम का अपहरण कर 50 हजार में बेचने की थी तैयारी , लेकिन पुलिस ने मंसूबे पर फेर दिया पानी
संभल 26 सितंबर 2022 -  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक मासूम को अगवा कर बेचने की तैयारी चल रही थी। लेकिन पुलिस ने वक्त रहते बच्चे को सकुशल बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये मामला जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के सेमला गांव का है। नानकचंद का घर गांव के बाहर खेतों में है। बुधवार को उसकी पत्नी सविता 2 साल की बेटी और डेढ़ महीने के मासूम बेटे के साथ झोपड़ी में सो रही थी। इस दौरान रात में उसका 45 दिन का बेटा गायब हो गया। 

जिसके बाद सविता ने थाने में इसकी शिकायत की। SP चक्रेश मिश्रा ने बच्चे की खोज में टीमों को खोज पर लगाई। पुलिस को सूचना मिली की गायब बच्चा अतरासी गांव के रहने वाले राजवीर के घर है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर मासूम को बरामद कर लिया। SP ने बताया कि सेमला गांव के सुरेश और उसकी पत्नी मुन्नी, राजवीर और दिल्ली के रहने वाले प्रेमचंद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि 50 हजार रुपये में मासूम को बेचने की तैयारी थी। 

पुलिस ने बताया कि प्रेमचंद के साढ़ू के बेटे की मौत हो गई है जिस कारण उसने अपने साढ़ू को मासूम बच्चा लाकर देने की योजना बनाई थी। जिसके लिए उसने सुरेश और उसकी पत्नी से संपर्क किया। पति-पत्नी ने बच्चा चुराकर पचास हजार रुपये में प्रेमचंद को दे दिया था। प्रेमचंद बच्चे को लेकर दिल्ली जाने वाला था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH