छत्तीसगढ़ - 04 लोगो की लालच ने बुझा दिया एक घर का चिराग , पढ़े दिल को दहला देने वाली खबर

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 04 लोगो की लालच ने बुझा दिया एक घर का चिराग , पढ़े दिल को दहला देने वाली खबर
GPM 26 सितंबर 2022 -  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कारीआम के जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बदमाशों ने कार को लूटने के लिए ड्राइवर की हत्या की थी। मामले में नाबालिग समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से गौरेला पुलिस ने लूट की बोलेरो भी जब्त की है। उत्तर प्रदेश की एनसीएल खड़िया कालोनी थाना शक्तिनगर जिला सोनभद्र में रहने वाले रमेश दास (45) मध्य प्रदेश के सीधी में रहकर ड्राइवरी का काम करता था।

दो दिन पहले सीधी के जनकपुर वार्ड में रहने वाले पिंकू सिंह चौहान (24) ने उनकी कार को कोरबा जिले के पाली जाने के लिए बुक कराया था। इसमें वह अपने साथी प्रांशु सिंह चौहान (24) व एक नाबालिग के साथ पाली के निकला। रास्ते में उन्होंने फ्रेश होने के लिए ड्राइवर रमेश को गाड़ी रोकने के लिए कहा। फिर ड्राइवर को पकड़कर पीछे से हाथ बांध दिया। इसके बाद उसे गाड़ी में डालकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कारिआम के जंगल लेकर आए। गाड़ी को जंगल के भीतर ले जाकर आरोपितों ने ड्राइवर के सिर में पत्थर पटककर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को जंगल में फेंककर भाग निकले। शनिवार को फारेस्ट गार्ड सत्यप्रकाश मार्को ने जंगल में शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव की पहचान कराने कोशिश की। इसकी जानकारी आसपास के जिलों में भी दी गई। इसी बीच पुलिस को पता चला कि कोरबा जिले के पाली थाने में मध्य प्रदेश के कुछ लोगों को पकड़ा गया है। उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। इस पर गौरेला पुलिस पाली पहुंच गई। संदेहियों से पूछताछ में उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही ड्राइवर की पहचान भी हो गई। ड्राइवर के स्वजन को घटना की जानकारी दी गई है।

मुख्य आरोपित पिंकू का मामा जय सिंह राजपूत पाली में रहकर कबाड़ी का काम करता है। पिंकू ने उससे चोरी की गाड़ी बिकवाने के लिए बात की थी। ड्राइवर की हत्या कर वे सीधे पाली में जय सिंह के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने जय सिंह को हत्या करने की जानकारी दी। इस पर जय सिंह ने उन्हें स्र्पये लेकर सीधी जाने के लिए कहा। इसके बाद भी अपनी गतिविधियों के कारण वे पुलिस की नजर में आ गए। पाली पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी बीच अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी सामने आई। इसकी पूछताछ में आरोपित टूट गए। उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH