बोरवेल मशीन ने बाईक सवारों को मारी टक्कर , हादसे में एक शिक्षक सहित दो की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बोरवेल मशीन ने बाईक सवारों को मारी टक्कर , हादसे में एक शिक्षक सहित दो की मौत
बालाघाट 25 सितंबर 2022 -  वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम गर्रा से लालबर्रा मुख्य मार्ग पर रविवार को दोपहर तीन बजे एक तेज रफ्तार बोरवेल मशीन ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक शिक्षक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए अस्‍पताल पहुंचाया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ग्राम मानपुर निवासी शिक्षक नरेश पिता चंद्रभान गजभिये 55 वर्ष किसी आवश्यक कार्य से ग्राम गारापुरी निवासी बबिता पति रमेश गजभिये 45 वर्ष के साथ बालाघाट आए हुए थे। यहां से दोनों बाइक में सवार होकर अपने ग्राम जाने के लिए निकले थे तभी गर्रा से लालबर्रा मार्ग पर गोलाई में बांस डिपो के समीप लालबर्रा तरफ से बालाघाट आ रही बोरवेल मशीन के चालक ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक नरेश गजभिये ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बबिता गजभिये को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों की पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम किया है।

इस मामले में वारासिवनी थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने बताया की गर्रा से लालबर्रा मुख्य मार्ग पर बोरवेल मशीन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक शिक्षक सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। वहां पर शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। शवो का PM  कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है चूंकि घटनास्थल वारासिवनी में आता है। जिला अस्पताल से मर्ग डायरी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH