9वीं की छात्रा की रेप के बाद हत्या , तालाब किनारे मिली बिना कपड़ों की लाश , जीजा पर लगा आरोप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
9वीं की छात्रा की रेप के बाद हत्या , तालाब किनारे मिली बिना कपड़ों की लाश , जीजा पर लगा आरोप
मंडला 23 सितंबर 2022 -  मंडला में एक 9वीं क्लास की छात्रा के साथ पहले रेप और फिर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा की लाश एक तालाब के पास निर्वस्त्र हालत में मिली है। रेप और हत्या का आरोप छात्रा के ही दूर के जीजा पर है जो एक दिन पहले स्कूल छूटने के बाद छात्रा व उसकी एक सहेली के साथ गांव आया था। सहेली को गांव में छोड़ने के बाद आरोपी छात्रा को अपने साथ दूसरे गांव ले जाने की बात कहकर साथ ले गया था। छात्रा जब घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए तालाब के पास पहुंचे जहां छात्रा की निर्वस्त्र लाश पड़ी हुई थी। घटना से गुस्साए लोगों ने नेशनल हाइवे 30 पर जाम लगा दिया और करीब 5-6 घंटे तक जमकर हंगामा किया।

मामला टिकारिया थाना इलाके है जहां गुरुवार की सुबह एक नाबालिग बच्ची की बिना कपड़ों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची 9वीं क्लास में पढ़ती थी और बुधवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा अपनी एक सहेली के साथ घर लौट रही थी तभी रास्ते में दूर के रिश्ते में जीजा लगने वाला युवक उन्हें मिला जो दोनों के साथ गांव तक आया। बताया गया है कि आरोपी ने छात्रा की सहेली को तो गांव में छोड़ दिया लेकिन छात्रा को दूसरे गांव ले जाने का कहकर अपने साथ ले गया और सुनसान इलाके में ले जाकर पहले तो उसके साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर फरार हो गया। शाम तक जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन रात में उसका कहीं पता नहीं चला। परिजन का कहना है कि उन्होंने रात में ही पुलिस को भी सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। गुरुवार को एक बार फिर जब परिजन बच्ची को तलाशने निकले तो दोपहर 12 बजे बच्ची की लाश निर्वस्त्र हालत में तालाब किनारे नजर आई। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खासा आक्रोश नजर आया। ग्रामीणों ने आरोपी को उसके घर से पकडकऱ पुलिस के हवाले किया और उसके बाद शव को घर ले जाने की वजह नेशनल हाइवे में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग 5 घंटे तक नेशनल हाइवे जाम रहा। नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की खबर लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया तब कहीं जाकर लोग शांत हुए और पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए छात्रा का शव दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH