शोशल मीडिया में लोगो को ब्रह्मचर्य का उपदेश देने वाला शख्स खुद फस गया न्यूड वीडियो कॉल के चक्कर मे

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शोशल मीडिया में लोगो को ब्रह्मचर्य का उपदेश देने वाला शख्स खुद फस गया न्यूड वीडियो कॉल के चक्कर मे
खंडवा 22 सितंबर 2022 -  खंडवा में 52 साल का एक व्यापारी न्यूड वीडियो कॉल के चक्कर में बुरी तरह फंस गया. उनसे गिरोह ने पैसे भी ऐंठ लिए. हैरानी की बात ये है कि जो शख्स न्यूड वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल के शिकार हुआ वो सोशल मीडिया पर लोगों को ब्रह्मचर्य का उपदेश देते थे. ब्लैकमेल होने वाले कारोबारी लोगों को ब्रह्मचर्य का महत्व बताया करते थे लेकिन वो खुद अश्लील वीडियो कॉल के चक्कर में पड़ गए. अपनी अश्लील वीडियो यूट्यूब पर अपलोड होने के बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल खंडवा के सिन्धी कॉलोनी में रहने वाले एक 52 साल के अविवाहित व्यापारी को रात में किसी अज्ञात महिला ने वाट्सएप पर वीडियो कॉल किया. पहले उसने कुछ अश्लील दृश्य दिखाए और फिर उन्हें भी कपड़े उतारने को कहा. रिपोर्ट के मुताबिक कारोबारी भी महिला के कहे अनुसार करने लगे. इसके बाद कारोबारी के ही अश्लील वीडियो को उनके व्हाट्सऐप पर भेजकर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो गया. ब्लैकमेल करने वाले गिरोह ने उनसे ऑनलाइन पांच हजार रूपये ले लिए और फिर पांच हजार रुपये की मांग की गई. इसके बाद महिला ने ऑडियो मैसेज भेजकर कारोबारी से फिर पैसों की मांग की।

ऑडियो मैसेज में धमकाया गया कि पेमेंट भेजो नहीं तो यूट्यूब पर आपका वीडियो अपलोड कर वायरल कर देंगे. पेमेंट नहीं देने पर वीडियो यूट्यूब पर वायरल कर दिया गया. पीड़ित कारोबारी ने बताया कि इसके दूसरे दिन दिल्ली से क्राइम ब्रांच के नाम पर एक फर्जी कॉल आया जिसमें उन्हें यूट्यूब से वीडियो हटाने के लिए 15 हजार रूपये देने को कहा गया. इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की. व्यापारी ने यह भी कहा कि वह खुद फेसबुक और वाट्सएप के जरिए लोगों को ब्रह्मचर्य का महत्त्व समझाते हैं और खुद ही कैसे फंस गए समझ में नहीं आ रहा है।

ब्लैकमेलिंग के शिकार हुए कारोबारी ने बताया कि उसके खाते से पैसे भी लूट लिए गए और समाज में इज़्ज़त भी नहीं रही. उन्होंने कहा, अब वो इस तरह के गिरोह पर कड़ी कार्रवाई चाहते हैं ताकि अन्य लोग उनका शिकार बनने से बच सकें. वहीं इस साइबर क्राइम को लेकर खंडवा जिले के SP विवेक सिंह ने कहा की यह मामला हमारी जानकारी में आया है, इस तरह के मामले न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश में चल रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH