क्राइम ब्रांच ने गोदाम में मारा छापा , लाखों का नकली पान मसाला और सिगरेट जब्त , एक आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
क्राइम ब्रांच ने गोदाम में मारा छापा , लाखों का नकली पान मसाला और सिगरेट जब्त , एक आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर 21 सितंबर 2022 -  ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने नकली सिगरेट और पान मसाला बनाने का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने हजीरा इलाके में छापा मारकर नकली सिगरेट , पान मसाला बनाने वाले गोदाम पर छापा मारा है। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई के दौरान 05 लाख रुपए के नामी कंपनियों के नकली माल जब्त किया है। साथ ही खाली रैपर और मशीनें की जब्त की है। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की जानकारी खाद्य विभाग और ड्र्ग्स विभाग को भी दी है। 

दरअसल ग्वालियर शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार शहर का नाका स्तिथ एक व्यक्ति ब्रांडेड कंपनी के नाम पर गुटखा , सिगरेट और तंबाकू का उत्पादन कर ग्रामीण क्षेत्रों में खपा रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम को कार्रवाई करने के लिए भेजा। 

पुलिस ने जब मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मारा तो वहां मौजूद सुरेंद्र प्रजापति नाम का व्यक्ति पुलिस को मिला। जिसे पुलिस ने तत्काल हिरासत में लिया और गोदाम की छानबीन की तो वहां पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई। वहां पर भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी के सिगरेट, गुटका और तंबाकू के कार्टून और पैकेट मिले। इसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए बताई गई है। सिगरेट, गुटका, तंबाकू की पैकिंग करने वाली 7 मशीन, ब्राउन और व्हाइट पाउडर, ब्रांडेड कंपनी के पाउच और अन्य सामान पुलिस ने जब्त किया। इसकी जानकारी पुलिस ने ड्रग विभाग और खाद विभाग के अधिकारियों को देखकर कार्रवाई के लिए सूचित किया। मौके पर पहुंची खाद विभाग और ड्रग्स विभाग की टीम ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि अगर कंपनी के लोग इसकी शिकायत पुलिस से करते हैं तो उनके द्वारा भी कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH