पूर्व विधायक को क्राईम ब्रांच ने किया गिरफ्तार , ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई दिल्ली

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पूर्व विधायक को क्राईम ब्रांच ने किया गिरफ्तार , ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई दिल्ली
भोपाल 20 सितंबर 2022 -  मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी विधानभा क्षेत्र के समाजवाटी पार्टी से पूर्व विधायक किशोर समरीते को दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। उन्‍हें भोपाल की कोलार स्थित पैलेस आर्चेड कालोनी के उनके निवास से हिरासत में लिया गया। भोपाल पुलिस उपायुक्त विजय खत्री के मुताबिक दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने उनसे समरीते को गिरफ्तार करने को लेकर मदद मांगी थी। किस मामले में पूर्व विधायक को हिरासत में लिया गया, यह जानकारी दिल्ली पुलिस द्वारा नहीं दी गई। गिरफ्तारी के बाद समरीते को जिला कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर टीम उन्हें दिल्ली ले गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशोर समरीते ने क्षेत्र की समस्याएं हल नहीं होने को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। उस पत्र में दिल्ली स्थित नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। वर्ष 2008 में विधायक चुने गए समरीते वर्तमान में संयुक्त क्रांति पार्टी के अध्यक्ष हैं।

बालाघाट के ब्राह्मण समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पाठक पर समरीते ने एक वर्ष पहले दो लाख गाय काटने का आरोप लगाया था। उसके बाद पाठक द्वारा 20 हजार रुपये हर माह देने के लिए समरीते पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए गए थे, साथ ही समाज के पदाधिकारियों ने समरीते के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज करवाया था। इसी तरह समरीते ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर व्यक्तिगत आरोप लगाया था, जिस पर झूठे आरोप को लेकर समरीते पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। समरीते पर संविधान के विरुद्घ टिप्पणी करने का भी मामला दर्ज है।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH