दोस्त के साथ अष्टभुजी मंदिर गई किशोरी को बंधक बनाकर 06 आरोपियों ने किया गैंगरेप , गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दोस्त के साथ अष्टभुजी मंदिर गई किशोरी को बंधक बनाकर 06 आरोपियों ने किया गैंगरेप , गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
रीवा 18 सितंबर 2022 -  दोस्त के साथ अष्टभुजी माता मंदिर आई एक किशोरी के साथ आधा दर्जन युवकों ने दरिंदगी की है। कूड़ा में किशोरी को बंधक बनाकर उन्होंने गैंगरेप किया। बाद में उसके साथ मारपीट कर पायल और मोबाइल भी छीनकर भाग गए। इस खौफनाक घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह नईगढ़ी थाने के अष्टभुजी माता मंदिर की है। यहां पर एक किशोरी अपने दोस्त के साथ दोपहर घूमने के लिए आई थी। मंदिर में दर्शन करने के बाद वे समीप ही बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय आधा दर्जन युवक वहां पहुंच गए। आरोपी उनको धमकाने लगे और युवक के सामने किशोरी को घसीटकर कूड़ा के नीचे तरफ ले गए। 

इस दौरान एक-एक करके आधा दर्जन युवकों ने पीड़िता के साथ दरिंदगी की। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक आरोपी उनको बंधक बनाए हुए थे। उनके चंगुल में फंसी किशोरी व उसका दोस्त आरोपियों से रहम की भीख मांग रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई रहम नहीं दिखाया। आरोपियों की दरिंदगी सिर्फ यही तक नहीं रुकी। घटना के बाद उन्होंने किशोरी से मारपीट कर मोबाइल, पायल तक छीन ली। बाद में उनको धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। बदहवास पीड़िता व उसका दोस्त किसी तरह बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी गई।

तत्काल एसडीओपी नवीन दुबे सहित नईगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी दी और उनको लेकर आ गई। दरिंदगी की शिकार किशोरी की हालत खराब थी जिस पर तत्काल उसको इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 376डी, 395, 506 व पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

इस खौफनाक घटना का शिकार हुई पीड़िता आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने तक को तैयार नहीं थी। बदनामी और आरोपियों ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में पुलिस ने उसको समझाईश दी। खुद एसडीओपी ने उससे बात की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उसके बाद पीडि़ता शिकायत दर्ज करवाने को राजी हुई। पुलिस ने तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

इस खौफनाक घटना अंजाम देने वाले आरोपियों की संख्या छह बताई जा रही है, जो स्थानीय है। पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान शिवम यादव व विद्यासागर बहेलिया के रूप में की है, जो फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में गांवों में दबिश दे रही है। पुलिस ने पूरे इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है और देर रात तक आरोपियों को हिरासत में ले लेने की उम्मीद पुलिस जता रही है।

आरोपियों ने जिस अंदाज से इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया है उससे लगता है कि उन्होंने कई अन्य युवतियों के साथ इसी तरह दरिंदगी की होगी बता दे की अष्टभुजी मंदिर व उसके पास स्थित कूड़ा में काफी संख्या में लड़के-लड़कियां घूमने के लिए आते हैं। आरोपियों ने कई अन्य लड़कियों को भी अपनी हवस का शिकार बनाया होगा, लेकिन बदनामी के डर से लड़कियों ने रिपोर्ट नहीं की। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ करेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH