PM मोदी ने कहा सबसे ज्यादा मुसीबत नेता ही पैदा करेंगे , अगर मैं आया तो मुझे भी भीतर मत घुसने देना

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
PM मोदी ने कहा सबसे ज्यादा मुसीबत नेता ही पैदा करेंगे , अगर मैं आया तो मुझे भी भीतर मत घुसने देना
शिवपुरी 18 सितंबर 2022 -  चीतों को बाड़े में छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीता मित्रों से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने चीता मित्रों से पूछा कि आपको पता है कि सबसे पहली मुसीबत क्या आने वाली है। सबसे बड़ी समस्या नेता लोग करेंगे, मेरे जैसे। आपको बताया होगा कि थोड़े दिन चीता को देखने नहीं देना है क्योंकि उन्हें यहां पहले सैटल होने देना है। 

इसके बाद भी कभी नेता आ जाएंगे तो कभी उनके रिश्तेदार या टीवी कैमरा वाले आ जाएंगे और दबाव भी डालेंगे अफसरों पर भी दबाव डालेंगे यह आपका काम है कि आप किसी को भी घुसने मत दो। यदि मैं भी आ जाऊं या मेरे नाम से मेरा कोई रिश्तेदार आए तो भी घुसने मत देना। अभी किसी को प्रवेश नहीं देना है। प्रधानमंत्री ने चीता मित्रों के साथ बड़ी सहजता के साथ मित्र बनकर ही मुलाकात की और मजाकिया अंदाज में कई बातें उन्हें समझाईं।

सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीता मित्रों से पूछा कि क्या बताया गया है कि क्या काम करना है। इस पर चीत मित्र ने कहा कि हमें चीतों की सुरक्षा करना है। इसके बाद प्रधानमंत्री थोड़े मजाकिया अंदाज में पूछा कि इंसान को पशु से खतरा है या पशु को इंसान से खतरा है। इस पर चीता मित्र बोले कि इंसान से पशु को खतरा है। आपको गांवों में जाकर लोगों को चीते के बारे में बताना है। तेंदुए और चीते के बीच का फर्क समझाना है। अपना एक अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं जब गुजरात में मुख्यमंत्री बना था तब वहीं करीब 300 एशियाई शेर थे और इनकी संख्या लगातार घट रही थी। मैंने सोचा ऐसा हुआ तो आने वाले समय में कुछ बचेगा ही नहीं। ऐसे में सोचा कि सरकार सोेचे कि वह शेर को बचा लेगी तो गलती है। यदि शेर को कोई बचाएगा, तो गांववाले ही बचाएंगे। हमने वर्ष 2007 में पहली बार 300 वन्यप्राणी मित्र बनाए। मैंने वहां बेटियों से कहा कि आप शेर के साथ रह सकती हो क्या, उसे बचा सकती हो क्या? वे तैयार हो गईं तो बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय बेटियों को वन रक्षक बनाया। आप चीता मित्र हैं, लेकिन सभी वन्य पशु के मित्र हैं और उनकी देखभाल करें।

प्रधानमंत्री को फोटोग्राफी का शौक है और कूनो में चीतों को छोड़ने के बाद भी उन्होंने चीतों के फोटो लिए। उन्होंने चीता मित्रों से कहा कि आपके पास मोबाइल है तो आप भी फोटोग्राफी को अपना शौक बना सकते हो। आप जंगल में घूमेंगे तो कई बार आपको जानवरों की ऐसी हरकत की फोटो मिल जाएगी जो आपकी जिंदगीभर की विरासत होगी। मोदी ने चीता मित्रों से कहा कि जब आप लोग अच्छी तस्वीर लो तो वह मुझे भी भेजना। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में पहली बार ऐसा हो रहा है कि चीतों की वापसी का जश्न 130 करोड़ लोग मना रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH