जिले के CMHO डा. DK गोस्वामी का हार्टअटैक से मौत , कार चलाते वक्त आया था अटैक , हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिले के CMHO डा. DK गोस्वामी का हार्टअटैक से मौत , कार चलाते वक्त आया था अटैक , हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
सागर 18 सितंबर 2022 -  जिले के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. देवेंद्र कुमार गोस्वामी का शनिवार रात निधन हो गया। डा. गोस्वामी को मालथौन से 10 किमी पहले हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस से मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं (वेंटीलेटर) न होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

करीब एक घंटे तक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डाक्टर उन्हें सीपीआर देते रहे और जब तक सागर से डाक्टरों की टीम मालथौन पहुंची तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डा. गोस्वामी अपने पिता के श्राद्ध के लिए ग्वालियर जा रहे थे। उनकेक साथ पत्नी डा. रीमा गोस्वामी और बेटी थी। कार स्वयं डा. गोस्वामी चला रहे थे।

ग्वालियर जाने के लिए वे रात करीब 9 बजे सागर से रवाना हुए थे। इस बीच मालथौन से करीब 10 किमी पहले उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्होंने गाड़ी रोकी और बेहाश हो गए। इसके बाद उनकी पत्नी डा. रीमा गोस्वामी ने 108 एंबुलेंस पर फोन किया। एंबुलेंस से उन्हें जब मालधीन सीएससी ले जाया गया, तब उनकी सांसें चल रही थी। इसके बाद मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डाक्टरों ने उन्हें सीपीआर देना शुरू किया लेकिन पर्याप्त दवाएं और उपकरण न होने के कारण उन्हें इंक्यूवेट नहीं किया जा सका। करीब एक घंटे तक डाक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से डाक्टरों की टीम मालथौन पहुंची, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। उन्हें एंबुलेंस से मकरोनिया स्थित राय हास्पिटल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि डाक्टर गोस्वामी के शव को उनके पैतृक निवास ग्वालियर ले जाया जाएगा, जहां उनका रविवार को अंतिम संस्कार होगा।

कोविड में कई जाने बचाने वाले टीबी एंड चेस्ट रोग विशेषज्ञ डा. देवेंद्र गोस्वामी को चार माह पहले ही 26 मई 2022 को सागर का सीएमएचओ बनाया गया था। उन्होंने अपने कार्यकाल में सीएससी और पीएससी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को जुटाने की भरपूर कोशिश की।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH